Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, चंडीगढ़-मनाली एनएच सहित 535 सड़कें ठप, दुश्वारियां बढ़ीं

August 28, 2025

R Ashwin Retires: आईपीएल से संन्यास के बाद इस विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं अश्विन, रिपोर्ट में खुलासा

August 28, 2025

चांदनी बिहारपुर में बाघ की दस्तक: दहशत में ग्रामीण, शिकारियों की सक्रियता बनी चुनौती

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»झारखंड: नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के मामले में दो लड़कों समेत पांच गिरफ्तार
Country

झारखंड: नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के मामले में दो लड़कों समेत पांच गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
झारखंड: नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के मामले में दो लड़कों समेत पांच गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुमका/बालासोर. झारखंड के दुमका जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) की 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के सिलसिले में दो नाबालिगों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि काठीकुंड थाना क्षेत्र के गुमरा जंगल में सोमवार को इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था. लड़की कोयले से लदे ट्रक पर वाहन के सफाईकर्मी के साथ आई थी. लड़की का सफाईकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग था.

एक अधिकारी ने बताया, ”सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है. सभी पांच आरोपी काठीकुंड पुलिस थाने के अंतर्गत एक ही गांव के रहने वाले हैं.” काठीकुंड पुलिस थाने के प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 18 से 26 वर्ष की आयु के तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की हालत स्थिर है और मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. कुमार ने मंगलवार को बताया था कि आरोपियों ने लड़की के प्रेमी पर हमला किया और उसके साथ बलात्कार किया. अधिकारी ने कहा था, ”लड़की सुबह अपने प्रेमी के साथ पुलिस थाने आई और घटना के बारे में बताया. चूंकि वह आदिवासी बोली में बात कर रही थी इसलिए हमें औपचारिक प्राथमिकी दर्ज करने से पहले उसकी शिकायत समझने के लिए एक दुभाषिए का इंतज़ाम करना पड़ा था.”

ओडिशा के बालासोर में महिला को अगवा कर कई महीनों तक उससे दुष्कर्म करने का आरोप

ओडिशा के बालासोर जिले में 23 वर्षीय एक महिला का उसके इलाके के एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया और उसके बाद पिछले छह महीनों में कई लोगों ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसे अगवा किया गया और पिछले छह महीने में उसे मयूरभंज जिले के बारीपदा में रखा गया. उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे शारीरिक यातनाएं दी गईं.

महिला ने बताया कि वह हाल ही में किसी तरह वहां से भाग निकली और उसने भोगराई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. भोगराई पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार बल ने बताया कि महिला की मां ने तीन मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी एक व्यक्ति के साथ भाग गई है और अपने साथ तीन लाख रुपये से अधिक के गहने भी ले गई है. इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को बालासोर के एक पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है और बुधवार को उसकी मेडिकल जांच कराई गई. उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के ध्वजवाहक होंगे धरमबीर और प्रीति
Next Article सियोल में CM साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छग में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, चंडीगढ़-मनाली एनएच सहित 535 सड़कें ठप, दुश्वारियां बढ़ीं

August 28, 2025
Country

कहीं 1500 करोड़ के निर्यात रोके गए, कहीं हीरों के दफ्तर खाली, जानें अमेरिकी टैरिफ का भारत पर असर

August 28, 2025
Country

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालय के 14 न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की

August 28, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, चंडीगढ़-मनाली एनएच सहित 535 सड़कें ठप, दुश्वारियां बढ़ीं

August 28, 2025

R Ashwin Retires: आईपीएल से संन्यास के बाद इस विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं अश्विन, रिपोर्ट में खुलासा

August 28, 2025

चांदनी बिहारपुर में बाघ की दस्तक: दहशत में ग्रामीण, शिकारियों की सक्रियता बनी चुनौती

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.