Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»चांदनी बिहारपुर में बाघ की दस्तक: दहशत में ग्रामीण, शिकारियों की सक्रियता बनी चुनौती
Chhattisgarh

चांदनी बिहारपुर में बाघ की दस्तक: दहशत में ग्रामीण, शिकारियों की सक्रियता बनी चुनौती

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
चांदनी बिहारपुर में बाघ की दस्तक: दहशत में ग्रामीण, शिकारियों की सक्रियता बनी चुनौती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चांदनी बिहारपुर: गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से सटे चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बैजनपाठ, लुल्ह और मोहरसोप के जंगलों में ताज़ा पैरों के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों में दहशत

महुली क्षेत्र आसपास के पहाड़ी आंचल गांवों के लोग अब जंगल में जाना बंद कर चुके हैं। चरवाहे मवेशियों को जंगल नहीं ले जा रहे। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बाघ की दहाड़ सुनाई दी है। रात ढलते ही पूरा गांव सन्नाटे में डूब जाता है। डर इतना है कि पहाड़ी अंचल के ग्रामीण बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर चुके हैं

पुरानी घटनाएँ भी डराती हैं

कालामांजन क्षेत्र में बीते वर्षों (2023, 2024) में लकड़ी लेने गए तीन ग्रामीणों पर बाघ ने हमला किया था। इस घटना में एक की मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना की यादें अभी भी ताज़ा हैं और अब नए मूवमेंट ने लोगों की नींद उड़ा दी है।

वन विभाग की पुष्टि

डिप्टी रेंजर सूर्यभान सिंह – “लुल्ह और बैजनपाठ में बाघ के पैरों के निशान मिले हैं, टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।”

रेंजर मेवालाल पटेल – “बाघ पिछले पांच दिनों से बिहारपुर क्षेत्र में घूम रहा है। मोहरसोप जंगल में ताज़ा निशान मिले हैं।”

रेंजर ललित सायं पैकरा – “शिकारियों से बचाने के लिए कई जानकारियाँ गोपनीय रखी जाती हैं।”

शिकारियों की चुनौती

पिछले एक साल में सूरजपुर जिले में बाघ और तेंदुए की खाल समेत एक दर्जन से अधिक वन्यजीव जब्ती की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। लेकिन शिकार और मौत की वास्तविकता पर विभाग अक्सर मौन साध लेता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा पर गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और बिहारपुर वन विभाग के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है।

बाघ से जुड़ी बड़ी बातें – चांदनी बिहारपुर क्षेत्र शहीथ पूरे सूरजपुर जिला

1 साल में एक दर्जन से अधिक जंगली जानवरों की खाल जब्ती।

कालामांजन में बाघ हमले में ग्रामीण की मौत।

चांदनी बिहारपुर में कई बार बाघ का मूवमेंट दर्ज।

निगरानी के लिए बीटगार्ड और स्टाफ की भारी कमी।

सवाल बरकरार

बाघ की मौजूदगी जैव विविधता और वन संरक्षण के लिए शुभ संकेत है। लेकिन, ग्रामीणों की सुरक्षा और शिकारियों की बढ़ती सक्रियता बड़ी चिंता है। अब सवाल यही है कि क्या विभाग बाघ को सुरक्षित रख पाएगा और ग्रामीणों का भय दूर कर पाएगा?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकहीं 1500 करोड़ के निर्यात रोके गए, कहीं हीरों के दफ्तर खाली, जानें अमेरिकी टैरिफ का भारत पर असर
Next Article R Ashwin Retires: आईपीएल से संन्यास के बाद इस विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं अश्विन, रिपोर्ट में खुलासा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026
Chhattisgarh

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.