Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»सितंबर में अधिक बारिश का अनुमान, IMD ने दी बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी, महानदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान
Chhattisgarh

सितंबर में अधिक बारिश का अनुमान, IMD ने दी बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी, महानदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 31, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सितंबर में अधिक बारिश का अनुमान, IMD ने दी बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी, महानदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारत में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है. इस बार मानसून के मौसम में देश के कई हिस्सों में पहले ही भारी बारिश की वजह से आपदाएं आ चुकी हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि सितंबर 2025 के लिए मासिक औसत वर्षा 167.9 मिलीमीटर के दीर्घकालिक औसत से 109 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है.

पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होगी. हालांकि, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों, साथ ही सुदूर दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी भारत के हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है.

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि भारी वर्षा से सितंबर में उत्तराखंड में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ सकती है तथा दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में सामान्य जनजीवन बाधित हो सकता है. उन्होंने कहा, ”उत्तराखंड से कई नदियां निकलती हैं. इसलिए, भारी बारिश का मतलब है कि कई नदियां उफान पर होंगी और इसका असर निचले इलाकों के शहरों और कस्बों पर पड़ेगा. इसलिए, हमें इसे ध्यान में रखना चाहिए.”

महापात्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महानदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भी भारी बारिश का अनुमान है. उन्होंने कहा कि 1980 के बाद से सितंबर में बारिश में मामूली वृद्धि का रुझान रहा है, 1986, 1991, 2001, 2004, 2010, 2015 और 2019 में इस महीने में कम बारिश को छोड़कर.

महापात्र ने कहा कि राजस्थान से मानसून वापसी की सामान्य तिथि एक सितंबर से बदलकर 17 सितंबर हो गई है, जिससे स्वयं संकेत मिलता है कि सितंबर में वर्षा की गतिविधि बढ़ गई है. आईएमडी ने कहा कि सितंबर के दौरान पश्चिम-मध्य, उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है.

हालांकि, पूर्व-मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी तटीय क्षेत्र के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. आईएमडी के आंकड़े के अनुसार, एक जून से 31 अगस्त के बीच भारत में 743.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 700.7 मिलीमीटर की दीर्घकालिक औसत से लगभग 6 प्रतिशत अधिक है.

इसके अनुसार जून में 180 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से लगभग 9 प्रतिशत अधिक थी और उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अच्छी-खासी बारिश हुई. जुलाई में 294.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से लगभग 5 प्रतिशत अधिक थी, जिसमें मध्य भारत में 22 प्रतिशत की अधिकता थी. अगस्त में 268.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 5.2 प्रतिशत अधिक थी. महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगस्त में 265 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 2001 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक और 1901 के बाद से 13वीं सबसे अधिक बारिश है.

इस क्षेत्र में अब तक मानसून के तीनों महीनों में सामान्य से ज़्यादा बारिश हुई है. कुल मिलाकर, उत्तर-पश्चिम भारत में एक जून से 31 अगस्त के बीच 614.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य 484.9 मिलीमीटर से लगभग 27 प्रतिशत ज़्यादा है. आईएमडी के अनुसार, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगस्त में 250.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से लगभग 31 प्रतिशत अधिक है. यह 2001 के बाद से इस महीने में तीसरी सबसे अधिक और 1901 के बाद से आठवीं सबसे अधिक वर्षा है.

कुल मिलाकर, इस क्षेत्र में एक जून से 31 अगस्त के बीच 556.2 मिलीमीटर की सामान्य वर्षा की तुलना में 607.7 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो 9.3 प्रतिशत अधिक है. असामान्य रूप से अधिक वर्षा के साथ-साथ कई चरम मौसम संबंधी घटनाएं भी हुईं. पंजाब में दशकों में सबसे भीषण बाढ़ आई, जिसमें उफनती नदियां और टूटी नहरें हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि में जलमग्न हो गईं और लाखों लोग विस्थापित हो गए.

हिमालयी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण भूस्खलन हुआ और जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ. आईएमडी ने इस अतिरिक्त वर्षा के लिए सक्रिय मानसून को दिया, जिसे लगातार पश्चिमी विक्षोभों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिससे क्षेत्र में अधिक वर्षा हुई.

महापात्र ने कहा कि 28 जुलाई से 14 अगस्त के बीच सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जिससे 5 अगस्त को उत्तरकाशी में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ और उत्तर प्रदेश एवं बिहार में नदियों में बड़ी बाढ़ आई.

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त से मानसून तेजी से सक्रिय हुआ और महीने के उत्तरार्ध में चार निम्न-दाब प्रणालियों ने 15 दिनों तक सक्रिय स्थिति बनाए रखी. आईएमडी प्रमुख ने कहा कि लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेज. मानसूनी हवाओं के कारण 21 से 27 अगस्त के बीच उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के पश्चिमी हिमालयी राज्यों में “बेहद और असाधारण रूप से भारी वर्षा” हुई.

उन्होंने कहा कि 22 से 24 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में और 23 से 26 अगस्त तक पंजाब और हरियाणा में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई, जबकि 23 से 27 अगस्त तक जम्मू कश्मीर के कटरा में भूस्खलन और जम्मू, पंजाब तथा राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण बाढ़ आई. बीस अगस्त को कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाटों में, 23 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में, 27 अगस्त को जम्मू क्षेत्र में और 28 अगस्त को तेलंगाना में भी असाधारण रूप से भारी वर्षा दर्ज की गई.

महापात्र ने कहा कि ये घटनाएं “लगातार दो बहुत सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की धीमी गति, मानसूनी निम्न-दबाव प्रणालियों के अवशेषों के साथ अंत्क्रिरया, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी के साथ तेज दक्षिणी हवाओं के आने और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर दो निम्न-दबाव प्रणालियों के निर्माण और उनके मध्य भारत में बढ़ने” के कारण हुईं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकल लोरमी में डिप्टी सीएम साव का तीज महोत्सव आयोजन, 3000 माताएं-बहनें होंगी सम्मिलित
Next Article विश्व चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे नीरज, क्वालीफिकेशन के बावजूद तीन खिलाड़ी चूके
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.