रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने एक आदिवासी महिला को तलवार की नोक पर अगवा कर लगातार एक हफ्ते तक बंधक बनाए रखा और अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना 21 जुलाई 2025 की कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगलमोहा की है। जानकारी के अनुसार, आदिवासी शादीशुदा महिला के साथ तलवार की नोक पर डरा-धमका कर दो आरोपियों ने उनके साथ बारी-बारी से रेप किया। भयभीत महिला ने इस घटना की आपबीती अपने पति को बताई। तब ग्राम प्रधान में बैठक कर गंभीर मामला होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी।
थाना प्रभारी एगेश्वर यादव ने तत्काल आईबीएन की धारा 70(1), 351(2), 140(3), 127(2), 3(5), 25 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है।

