Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»हूती प्रधानमंत्री व अन्य सरकारी अधिकारियों की इजराइल के हमले में मौत, यमन में शोक की लहर
International

हूती प्रधानमंत्री व अन्य सरकारी अधिकारियों की इजराइल के हमले में मौत, यमन में शोक की लहर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हूती प्रधानमंत्री व अन्य सरकारी अधिकारियों की इजराइल के हमले में मौत, यमन में शोक की लहर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अदन. राजधानी सना में सोमवार सुबह सैकड़ों लोगों ने हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी के निधन पर शोक व्यक्त किया. बृहस्पतिवार को इजरायली हवाई हमले में कई मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ उनकी मौत हो गयी थी. शाब मस्जिद में आयोजित हूती अधिकारियों के अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए. इस कार्यक्रम का हूती-नियंत्रित उपग्रह समाचार चैनल अल-मसीरा टीवी द्वारा प्रसारण किया गया.

मस्जिद के अंदर जहां जनाजे की नमाज पढ.ी गई, वहां भीड़ ने इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए तथा विदेश मामलों, मीडिया और संस्कृति तथा औद्योगिक मंत्रियों सहित अधिकारियों की मौत पर शोक व्यक्त किया. अंतिम संस्कार में शामिल अहमद खालिद और फथी महमूद ने बताया कि अधिकारियों के परिवार अंतिम संस्कार के लिए एम्बुलेंस में पहुंचे. शवों को मस्जिद के अंदर ताबूत में रखा गया था.

मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति अहमद आजम ने बताया, “हम इस अंतिम संस्कार में भाग ले रहे हैं, क्योंकि इजराइल ने उन अधिकारियों को मार डाला था और यही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने का पर्याप्त कारण है.” अल-रहावी, ईरान सर्मिथत विद्रोही समूह के खिलाफ इजराइल-अमेरिकी अभियान में मारे गए सबसे वरिष्ठ हूती अधिकारी थे. बयान में बिना कोई विवरण दिए कहा गया कि अन्य मंत्री और अधिकारी घायल हुए हैं.

हूतियों ने पहले एक बयान में कहा था कि अधिकारियों को “सरकार द्वारा पिछले वर्ष की गतिविधियों और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित एक नियमित कार्यशाला” के दौरान निशाना बनाया गया था. कार्यवाहक हूती प्रधानमंत्री मोहम्मद मुफ़्ताह ने सोमवार को अंतिम संस्कार के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, “हम एक बड़े और प्रभावशाली युद्ध में शामिल हो गए और अमेरिका से भिड़ गए. यह युद्ध न केवल सैन्य-केंद्रित था, बल्कि आर्थिक भी था क्योंकि इजराइल ने हर चीज को निशाना बनाया.” उन्होंने पुष्टि की कि इजराइली हमलों के बावजूद बंदरगाह अब भी काम कर रहे हैं और खाद्य या ईंधन का कोई संकट नहीं है.

हूतियों द्वारा इजराइल की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के तीन दिन बाद 24 अगस्त को हमला हुआ, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह 2023 के बाद पहला क्लस्टर बम हमला था. यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने लाल सागर में सऊदी अरब के तट पर एक तेल टैंकर पर मिसाइल दागी है, जिससे इस अहम वैश्विक समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर उनके हमले फिर से शुरू होने की आशंका है. हूती सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल या’ा सरी ने हूतियों के नियंत्रण वाले उपग्रह समाचार चैनल अल-मसिरा पर प्रसारित पहले से रिकॉर्ड संदेश में इस हमले की जिम्मेदारी ली. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जहाज ‘स्कारलेट रे’ को निशाना बनाया गया, उसका संबंध इजराइल से है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleतीन दिनों की गिरावट से उबरा घरेलू बाजार, सेंसेक्स 555 अंक उछला
Next Article चंद्रयान-3 के लैंडर, रोवर के आंकड़ों के विश्लेषण के लिए वैज्ञानिक समुदाय से प्रस्ताव आमंत्रित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.