Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारत ने एससीओ सम्मेलन में चीन की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल का विरोध जारी रखा
International

भारत ने एससीओ सम्मेलन में चीन की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल का विरोध जारी रखा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत ने एससीओ सम्मेलन में चीन की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल का विरोध जारी रखा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तियानजिन. भारत ने चीन की महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल (बीआरआई) का सोमवार को समर्थन करने से इनकार कर दिया, जिससे वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का एकमात्र देश बन गया, जिसने इस कनेक्टिविटी परियोजना का समर्थन नहीं किया.
चीन के इस बंदरगाह शहर में एससीओ शिखर सम्मेलन के अंत में जारी घोषणापत्र में कहा गया कि रूस, बेलारूस, ईरान,

कजाकिस्तान, किर्गस्तिान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने चीनी कनेक्टिविटी पहल के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की. भारत ने किसी भी पिछली एससीओ बैठक या शिखर सम्मेलन में बीआरआई का समर्थन नहीं किया है. घोषणापत्र में कहा गया कि आठ सदस्य राष्ट्रों ने इस परियोजना के संयुक्त कार्यान्वयन पर जारी कार्य पर ध्यान दिया, जिसमें यूरेशियन आर्थिक संघ और बीआरआई के विकास को एक-दूसरे के साथ तालमेल में लाने के प्रयास भी शामिल हैं.

इसमें कहा गया है, ह्लसदस्य देश यह मानते हैं कि यूरेशिया में आपसी सहयोग के लिए एक व्यापक, खुला, पारस्परिक लाभकारी और न्यायसंगत क्षेत्र बनाने के उद्देश्य से, इस क्षेत्र के देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और बहुपक्षीय संघों की क्षमताओं का उपयोग करना महत्वपूर्ण है और यह सब अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों और नियमों के अनुसार, तथा प्रत्येक देश के राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए.ह्व घोषणा पत्र में कहा गया है, “इस संबंध में, उन्होंने ग्रेटर यूरेशियन साझेदारी स्थापित करने की पहल दोहराई तथा बातचीत करने की अपनी तत्परता व्यक्त की.”

भारत बीआरआई की कड़ी आलोचना करता रहा है, क्योंकि इस परियोजना में तथाकथित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) शामिल है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है. शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जो कनेक्टिविटी परियोजनाएं संप्रभुता को दरकिनार करती हैं, वे विश्वास और अर्थ दोनों खो देती हैं.

उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि कनेक्टिविटी की दिशा में हर प्रयास में संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों को बरकरार रखा जाना चाहिए. यह एससीओ चार्टर के मूल सिद्धांतों में भी निहित है.” इस परियोजना की वैश्विक आलोचना भी हो रही है, क्योंकि इस पहल से संबंधित परियोजनाओं को क्रियान्वित करते समय कई देश ऋण के बोझ तले दब रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने डांस करते हुये राष्ट्रीय पुरस्कार का जश्न मनाया
Next Article बादल फटने के कारणों का अध्ययन करने की आवश्यकता: गृह मंत्री शाह
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.