Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»वाहनों की बिक्री अगस्त में पड़ी सुस्त, जीएसटी कटौती की आस में मांग घटी
Business

वाहनों की बिक्री अगस्त में पड़ी सुस्त, जीएसटी कटौती की आस में मांग घटी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 1, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
वाहनों की बिक्री अगस्त में पड़ी सुस्त, जीएसटी कटौती की आस में मांग घटी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. देश में वाहनों की बिक्री अगस्त में सुस्त रही. मांग घटने की वजह से मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियों की थोक बिक्री में खासी गिरावट आई है. कई संभावित खरीदारों के जीएसटी कर दरों में संशोधन का इंतजार करने और अपनी खरीदारी को टाल देने से वाहन बिक्री में यह गिरावट आई है.

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसई) के यात्री वाहनों की पिछले महीने घरेलू बाजार में थोक बिक्री आठ प्रतिशत गिरकर 1,31,278 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में 1,43,075 वाहनों की बिक्री हुई थी. मारुति की छोटी कारों की बिक्री साल भर पहले के 10,648 वाहनों से घटकर 6,853 वाहन रह गई. हालांकि, इसकी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री एक साल पहले के 58,051 वाहनों से बढ़कर 59,597 वाहन हो गई. मारुति के यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले महीने 14 प्रतिशत घटकर 54,043 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 62,684 इकाई थी.

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने कहा कि जीएसटी सुधार का वाहन उद्योग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. जहां तक अगस्त में बिक्री में आई गिरावट का सवाल है तो कंपनी ने इस महीने डीलरों तक अपने वाहन वितरण को नियंत्रित किया है. बनर्जी ने बताया कि अगस्त में वाहन उद्योग की थोक बिक्री में सालाना आधार पर सात प्रतिशत की गिरावट आई है लेकिन जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा होते ही परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा.

मारुति सुजुकी के पास लगभग 1.5 लाख वाहनों की बुकिंग है और उसके पास त्योहारों के मौसम में बिक्री के लिए 48-50 दिन का वाहन स्टॉक मौजूद है. हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री पिछले महीने 11 प्रतिशत घटकर 44,001 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 49,525 इकाई थी.

कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, “हमारा लक्ष्य भारत को उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक रणनीतिक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना और दक्षिण कोरिया के बाहर हुंदै का सबसे बड़ा निर्यात केंद्र बनाना है.” महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में उसके यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 39,399 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 43,277 इकाई से नौ प्रतिशत कम है.

एमएंडएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (वाहन खंड) नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, “जीएसटी दर की अंतिम घोषणा करीब आने के साथ हमने जानबूझकर अपने डीलरों के पास मौजूद स्टॉक को कम करने के लिए थोक सौदे कम करने का फैसला किया है.” टाटा मोटर्स ने भी पिछले महीने डीलरों को भेजे जाने वाले यात्री वाहनों में सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की. कंपनी ने पिछले महीने 41,001 वाहन बेचे जबकि अगस्त 2024 में यह आंकड़ा 44,142 वाहन था.

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू थोक बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 29,302 इकाई हो गई जबकि अगस्त 2024 में उसने घरेलू बाजार में 28,589 इकाइयां बेची थीं. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की अगस्त में बिक्री 52 प्रतिशत बढ़कर 6,578 इकाई पर पहुंच गई जबकि कंपनी ने पिछले साल अगस्त में 4,323 वाहन बेचे थे. शीर्ष कार कंपनियों की बिक्री में गिरावट ऐसे समय में आई है जब खरीदारों ने वाहनों पर जीएसटी दर में कटौती की उम्मीद में खरीदारी टालने का फैसला किया है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद तीन-चार सितंबर को जीएसटी कर के सिर्फ दो स्लैब ही रखने के प्रस्ताव पर चर्चा करेगी. इसमें जीएसटी कर सिर्फ पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दर से लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा.
फिलहाल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की चार-स्तरीय संरचना है जिसमें पांच, 12, 18 और 28 प्रतिशत की दर से कर लगता है.
मौजूदा व्यवस्था के तहत वाहनों पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है. इसके अलावा वाहन के प्रकार के आधार पर अलग से क्षतिपूर्ति उपकर (एक से 22 प्रतिशत तक) भी लगाया जाता है.

वाहन के इंजन, क्षमता और लंबाई के आधार पर छोटे पेट्रोल वाहनों के लिए कुल कर 29 प्रतिशत है जबकि एसयूवी के लिए यह 50 प्रतिशत तक पहुंच जाता है. हालांकि इले्ट्रिरक वाहनों पर पांच प्रतिशत की दर से ही कर लगता है. दोपहिया वाहन खंड में बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री अगस्त में 12 प्रतिशत घटकर 1,84,109 इकाई रह गई जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,08,621 इकाई थी.

टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि इस साल अगस्त में उसकी घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री साल-दर-साल 28 प्रतिशत बढ़कर 3,68,862 इकाई हो गई. प्रीमियम मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड ने कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 57 प्रतिशत की तगड़ी वृद्धि के साथ 1,02,876 इकाई रही जबकि साल भर पहले यह 65,623 इकाई थी. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले महीने कुल 1,13,936 दोपहिया वाहनों की बिक्री की जो पिछले साल के 1,04,800 वाहनों के मुकाबले नौ प्रतिशत अधिक है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसुकमा से तीन नक्सली गिरफ्तार
Next Article नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर सख्ती : पुलिस-प्रशासन ने कसी लगाम
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.