Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»भाजपा मैसुरु दशहरा उत्सव का कर रही राजनीतिकरण, बानू मुश्ताक को आमंत्रण सही : सिद्धरमैया
Country

भाजपा मैसुरु दशहरा उत्सव का कर रही राजनीतिकरण, बानू मुश्ताक को आमंत्रण सही : सिद्धरमैया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भाजपा मैसुरु दशहरा उत्सव का कर रही राजनीतिकरण, बानू मुश्ताक को आमंत्रण सही : सिद्धरमैया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मैसूर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मैसुरु दशहरा उत्सव का ”राजनीतिकरण” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह त्योहार सभी समुदायों के लोग ‘नाडा हब्बा’ (राज्य उत्सव) के रूप में मनाते हैं. सिद्धरमैया ने कहा कि कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला है और उनकी इस उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए उन्हें कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया है.

सिद्धरमैया ने कहा, ”मैसुरु दशहरे के उद्घाटन के लिए बानू मुश्ताक को आमंत्रित करने का विरोध कुछ ही लोग कर रहे हैं, सभी हिंदू उनके साथ नहीं हैं.” त्योहार के राजनीतिकरण से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ”दशहरे में किसने राजनीति की? वे (भाजपा) दशहरे में राजनीति करेंगे और अपने घर में भी. क्या उन्हें झूठ बोलने के अलावा कुछ आता है?” मुख्यमंत्री ने कहा, ”बानू मुश्ताक कन्नड़ लेखिका हैं. उन्हें दशहरे के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया है क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता हैं. यह पुरस्कार कितनों को मिला है? उनकी उपलब्धि के सम्मान में उन्हें दशहरे के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया है.” भाजपा नेताओं और अन्य लोगों ने मुश्ताक को आमंत्रित करने के राज्य सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है. विरोध एक पुराने वीडियो के सामने आने के बाद हुआ है जिसमें मुश्ताक कथित तौर पर कन्नड़ भाषा को ”देवी भुवनेश्वरी” के रूप में पूजने पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि यह उनके (अल्पसंख्यकों) जैसे लोगों के लिए मान्य नहीं है.

कई भाजपा नेताओं ने मुश्ताक से उद्घाटन से पहले देवी चामुंडेश्वरी के प्रति अपनी श्रद्धा स्पष्ट करने को कहा है. वहीं मुश्ताक ने कहा कि उनके ”बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और उनके पुराने भाषण के कुछ चुनिंदा हिस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.” उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार द्वारा यह कहे जाने कि चामुंडी पहाड़ी और वहां की देवी केवल हिंदुओं की नहीं हैं, के बाद उठे विवाद पर टिप्पणी करते हुए सिद्धरमैया ने कहा, ” मैं यह नहीं कहूंगा कि यह हिंदुओं की संपत्ति है या मुसलमानों की. यह हिंदुओं की संपत्ति हो सकती है लेकिन दशहरा नाडा हब्बा (राज्य उत्सव) है जिसे सभी हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख और जैन एक साथ मनाते हैं. हम इसे इसी तरह मना रहे हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरायपुर में खुला CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अथक प्रयासों से पूरी हुई लंबित मांग
Next Article भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, कांग्रेस ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा – सत्ता का अहंकार देखिए…
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.