Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता को लेकर चुनौतियां अब भी बरकरार: राष्ट्रपति मुर्मू
Country

डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता को लेकर चुनौतियां अब भी बरकरार: राष्ट्रपति मुर्मू

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता को लेकर चुनौतियां अब भी बरकरार: राष्ट्रपति मुर्मू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चेन्नई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में प्रगति के बावजूद, लोगों को अब भी डिजिटल साक्षरता और वित्तीय जागरूकता के संदर्भ में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. राष्ट्रपति ने तमिलनाडु स्थित सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि किसानों का सशक्तीकरण और और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती बैंकिंग क्षेत्र की प्राथमिकता होनी चाहिए. बैंक और वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियां वंचित समुदायों के लिए उनके अनुकूल मोबाइल एप्लिकेशन और बीमा उत्पाद प्रदान कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि भुगतान बैंक, डिजिटल वॉलेट और बैंकिंग प्रतिनिधियों ने वित्तीय सेवाओं को दूरदराज के गांवों के घर-घर पहुंचाया है. हालांकि, इस क्षेत्र में प्रगति के बावजूद डिजिटल साक्षरता, इंटरनेट पहुंच और वित्तीय जागरूकता के संदर्भ में कई चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं. राष्ट्रपति ने कहा, ”सभी पक्षों के संयुक्त प्रयासों से, लोगों को प्रौद्योगिकी, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं के साथ बेहतर ढंग से एकीकृत किया जा सकता है.” इसके अलावा, बैंक एमएसएमई को विकास के इंजन में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

उन्होंने कहा, ”समय पर और सस्ता कर्ज, वित्तीय साक्षरता प्रदान करके और कृषि-प्रौद्योगिकी उपायों को समर्थन देकर, बैंक कृषि को टिकाऊ और लाभदायक बनाने में मदद कर सकते हैं. बैंक एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) को विकास के इंजन में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.” इस मौके पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, तमिलनाडु की समाज कल्याण एवं महिला सशक्तीकरण मंत्री गीता जीवन, सिटी यूनियन बैंक के चेयरमैन जी महालिंगम, बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन कामकोडी उपस्थित थे.

राष्ट्रपति ने सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कहा कि यह विश्वास, सेवा और प्रगति के प्रति एक शताब्दी पुरानी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा, ”यह (सिटी यूनियन) बैंक के प्रबंधन और कर्मचारियों के निरंतर योगदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने इस संस्था को आगे बढ़ाया और आकार दिया है.” मुर्मू ने कहा कि बैंकिंग उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बैंकों की भूमिका वित्तीय लेनदेन से आगे बढ़ गई है.

राष्ट्रपति ने कहा, ”बैंक केवल धन के संरक्षक नहीं हैं. वे विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएं प्रदान करते हैं. वे समावेशी और सतत विकास में भी सहायक हैं.” उन्होंने कहा कि समय पर और किफायती ऋण देकर, वित्तीय साक्षरता प्रदान कर और कृषि-तकनीकी पहल का समर्थन करके, बैंक कृषि को टिकाऊ और लाभदायक बनाने में मदद कर सकते हैं. राष्ट्रपति ने सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक ‘बेहद’ महत्वपूर्ण क्षेत्र है क्योंकि यह रोजगार पैदा करता है और नवोन्मेष को बढ़ावा देता है. उन्होंने कहा कि बैंक एमएसएमई को विकास के इंजन में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

मुर्मू ने कहा कि डिजिटल बदलाव और उद्यमिता में बैंकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. उन्होंने कहा, ”स्टार्टअप से लेकर स्मार्ट शहर तक, ऐसे कई क्षेत्र हैं जिनमें बैंक मदद कर सकते हैं. बैंक एक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बन सकते हैं.” वंचित और हाशिए पर खड़े लोगों की मदद के लिए और अधिक उपायों का आ”ान करते हुए मुर्मू ने कहा कि दैनिक मजदूरी प्राप्त करने वाले और प्रवासी मजदूरों को बैंकिंग सेवाओं से बेहतर ढंग से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमराठों के हित में समाधान निकाला गया; सरकार का ध्यान उनके कल्याण पर केंद्रित: फडणवीस
Next Article CG में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने कई लोगों को रौंदा, तीन की मौत, 23 घायल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.