Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»धातु शेयरों में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 410 अंक चढ़ा
Business

धातु शेयरों में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 410 अंक चढ़ा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
धातु शेयरों में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 410 अंक चढ़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी लौटी और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 410 अंक के लाभ में रहा जबकि एनएसई निफ्टी में 135 अंक की तेजी आई. धातु शेयरों में लिवाली और जीएसटी परिषद की बैठक के नतीजों को लेकर उम्मीद से बाजार बढ़त में रहा.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 409.83 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 80,567.71 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, सेंसेक्स एक समय ऊंचे में 80,671.28 अंक तक गया और नीचे में 80,004.60 अंक तक आया. कुल मिलाकर इसमें 666.68 अंक का उतार-चढ़ाव आया. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 135.45 अंक यानी 0.55 प्रतिशत चढ़कर 24,715.05 अंक पर बंद हुआ.

जीएसटी परिषद की नयी दिल्ली में दो दिन की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में कर स्लैब को कम कर पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत करने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में, टाटा स्टील में सबसे अधिक 5.90 प्रतिशत की तेजी आई. इसके अलावा टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, इटर्नल, भारतीय स्टेट बैंक और ट्रेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहीं. दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल शामिल हैं.

मिली-जुली शुरुआत के बाद, जीएसटी स्लैब को युक्तिसंगत बनाने से उपभोग-आधारित क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद से उत्साहित शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”निकट अवधि में, बाजार की धारणा जीएसटी परिषद की बैठक के नतीजों पर निर्भर करेगी….” छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.90 प्रतिशत चढ़ा, जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप 0.63 प्रतिशत के लाभ में रहा. बीएसई में सूचीबद्ध 2,624 शेयर लाभ में जबकि 1,484 नुकसान में रहे. वहीं 162 शेयर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ.

लेमन मार्केट्स डेस्क के विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा, ”धातु शेयरों में अच्छी तेजी के चलते, सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान निचले स्तर से बाहर आते हुए बढ़त हासिल किया और निफ्टी 24,700 अंक के स्तर को फिर से हासिल करने में सफल रहा. चीन द्वारा आपूर्ति पर अंकुश लगाने और कमजोर डॉलर के कारण धारणा में सुधार से टाटा स्टील, सेल, जिंदल स्टील और हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.” गर्ग ने कहा, ”जीएसटी परिषद की बैठक में खपत बढ़ाने वाले कर में कटौती को लेकर चर्चा से भी उम्मीद बंधी है और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, वाहन और टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों में तेजी रही….” एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था. अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,159.48 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.52 प्रतिशत टूटकर 68.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. सेंसेक्स मंगलवार 206.61 अंक टूटकर 80,157.88 अंक पर और निफ्टी 45.45 अंक गिरकर 24,579.60 पर रहा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
Next Article CG – Holiday कैंसिल: छुट्टी की तारीखों में किया गया बदलाव, 6 सितंबर की छुट्टी निरस्त, पढिये अधिसूचना
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.