Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»‘द फैमिली मैन’ से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि मैं भावशून्य चेहेरे से भी हंसा सकता हूं: मनोज बाजपेयी
Entertainment

‘द फैमिली मैन’ से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि मैं भावशून्य चेहेरे से भी हंसा सकता हूं: मनोज बाजपेयी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 3, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘द फैमिली मैन’ से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि मैं भावशून्य चेहेरे से भी हंसा सकता हूं: मनोज बाजपेयी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. मनोज बाजपेयी ने शायद अपना हास्य पक्ष खोज लिया है और ‘द फैमिली मैन’ के बाद अब ‘इंस्पेक्टर ज़ेंडे’ में वह इसे पेश करने जा रहे हैं. ‘इंस्पेक्टर ज़ेंडे’ में बाजपेयी एक कुख्यात अपराधी के पीछे लगे मुंबई पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं. गंभीर किरदारों विशेषकर ‘शूल’, ‘स्पेशल 26’ और ‘भोंसले’ में निभाए गए पुलिस से जुड़े पात्रों के लिए सराहे जाने वाले मनोज बाजपेयी का कहना है कि उन्हें वह हास्य पसंद है जो जीवन से जुड़ा और वास्तविकता के करीब हो.

मनोज बाजपेयी ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “‘द फैमिली मैन’ से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि मैं भावशून्य चेहरे के साथ भी हंसा सकता हूं. लोगों ने इसे ‘स्ट्रेट फेस ‘ूमर’ नाम दिया है, लेकिन मुझे ऐसे हालातों से हास्य निकालना पसंद है जो असली हों और जिनसे लोग खुद को जोड़ सकें.” उनका किरदार ‘मधुकर जेंडे’ एक वास्तविक पुलिस अधिकारी से प्रेरित है, जिन्होंने कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को दो बार पकड़ा. फिल्म में शोभराज का नाम बदलकर ‘कार्ल भोजराज’ रखा गया है और इस भूमिका को जिम सर्भ ने निभाया है.

बाजपेयी ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार अजीबोगरीब जरूर है, लेकिन उसे जानबूझकर ऐसा नहीं बनाया गया है. यह विचित्रता दृश्य की संपूर्ण स्थिति से उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा, ”वो कभी अपने किरदार से बाहर नहीं जाता. बात बस इतनी है कि वो मज़ेदार पल को भी पूरी गंभीरता से निभाता है. यही बात उस सीन को असरदार बनाती है और अभिनेता व किरदार के बीच दूरी नहीं आने देती, और यही सबसे मुश्किल हिस्सा होता है. लेकिन अगर आप कॉमेडी करने की कोशिश नहीं करेंगे, तो हास्य अपने आप सामने आ जाएगा.” रामगोपाल वर्मा की 1999 की फिल्म ‘शूल’ में पहली बार मनोज बाजपेयी ने परदे पर पुलिसकर्मी का किरदार निभाया था.
जब उनसे पूछा गया कि अपने पहले प्रमुख पुलिस किरदार से लेकर अब तक उनमें क्या बदलाव आया है तो बाजपेयी ने कहा कि ‘शूल’ करते समय मैं एक बिल्कुल अलग अभिनेता था.

‘शूल’ एक ऐसे युवा पुलिसकर्मी की कहानी थी जो अपने काम को लेकर आदर्शों से भरा हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे वह अपने परिवार, समाज और अपने ही विभाग से निराश होता जाता है. यह कहानी थी उस संघर्ष की जिसमें नियमों का पालन करने की जिद में वह अपने करीबी लोगों को एक-एक करके खोता जाता है.” उन्होंने कहा, “मुझे उस किरदार में पूरी तरह डूबना पड़ा, लेकिन इसका नतीजा यह हुआ कि मैं अपना संतुलन खो बैठा. तब मुझे एहसास हुआ कि किसी किरदार को निभाने का यह सही तरीका नहीं है क्योंकि भले ही वह असर अस्थायी था लेकिन इसकी कीमत मुझे अपनी सेहत और मानसिक स्वास्थ्य से चुकानी पड़ी.” उन्होंने कहा, “‘इंस्पेक्टर जेंडे’, जिसका निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है, ‘शूल’ के बिल्कुल उलट है.”

उन्होंने कहा, “यह दुनिया के सबसे खतरनाक साइकोपैथ (उन्मादी अपराधी) में से एक की गिरफ्तारी को लेकर एक हास्यपूर्ण प्रस्तुति है. चार्ल्स शोभराज सिर्फ एक अपराधी या साइकोपैथ नहीं था – वह वर्षों तक देशभर में चर्चा का विषय रहा, साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदायों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए भी एक पहेली बना रहा. वह पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुका था; लोगों की नज़रों में वह अपराधी से ज़्यादा एक रहस्यमयी हीरो जैसा था. चिन्मय की प्रस्तुति इसमें बड़ी दिलचस्प और काफी हास्यास्पद है, इसलिए ज्यादातर वक्त हमें मज़ा ही आया. इसमें खुद को पूरी तरह डुबो देने और अपना होश-हवास खो देने जैसी कोई गुंजाइश नहीं थी.” ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ में मराठी फिल्म उद्योग के र्चिचत कलाकारों जैसे सचिन खेडेकर, भालचंद्र कदम, गिरीजा ओक, ओंकार राऊत और हरीश दूधड़े समेत कई अन्य अभिनेता नजर आएंगे. यह फिल्म पांच सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleGST परिषद ने 5% और 18% की दो स्तरीय कर संरचना को मंजूरी दी, 22 सितंबर से होगी लागू
Next Article CG पुलिस के लिए गर्व की बात: दुर्ग रेंज IG रामगोपाल गर्ग और SI डॉ. संकल्प राय को मिला अचीवमेंट… स्मार्ट पुलिसिंग और AI आधारित अपराध रोकथाम पर शोध पत्र “इंडियन पुलिस जर्नल” में प्रकाशित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.