Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारत-जर्मनी संबंधों को और व्यापक बनाने की अपार संभावनाएं: प्रधानमंत्री मोदी
International

भारत-जर्मनी संबंधों को और व्यापक बनाने की अपार संभावनाएं: प्रधानमंत्री मोदी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 3, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत-जर्मनी संबंधों को और व्यापक बनाने की अपार संभावनाएं: प्रधानमंत्री मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार और विनिर्माण जैसे क्षेत्र में भारत-जर्मनी सहयोग को और व्यापक बनाने की अपार संभावनाएं हैं. मोदी ने यह बात जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से मुलाकात के बाद कही. मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, “जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से मिलकर प्रसन्नता हुई. भारत और जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “जीवंत लोकतंत्र और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, विनिर्माण जैसे क्षेत्र में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को बढ़ाने की अपार संभावनाएं देखते हैं.” प्रधानमंत्री ने कहा, “हम एक बहुध्रुवीय विश्व, शांति और संयुक्त राष्ट्र सुधारों के लिए एक समान दृष्टिकोण रखते हैं. मैंने जर्मन चांसलर को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दोहराया.” वेडफुल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत के बाद मोदी से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद जर्मनी के विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यूक्रेन में युद्ध विराम के लिए भारत के आह्वान की सराहना की. उन्होंने कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अच्छी बातचीत हुई. हमारे देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को व्यापक स्तर पर, विशेष रूप से सुरक्षा एवं रक्षा, अर्थव्यवस्था एवं व्यापार तथा कुशल श्रम के क्षेत्र में विस्तारित करने के लिए अच्छे कदम उठाए हैं.” उन्होंने कहा, “हम यूक्रेन में युद्ध विराम के लिए भारत के आह्वान की भी सराहना करते हैं.”

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाना चाहिए: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य में अस्थिरता ने भारत और जर्मनी के बीच संबंधों को विस्तार देने के लिए एक ”बहुत ही मजबूत” मामला बना दिया है और नयी दिल्ली और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाना चाहिए क्योंकि इससे विश्व अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद मिलेगी.

जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल के साथ अपनी वार्ता के बाद, जयशंकर ने भारत के साथ व्यापार को दोगुना करने संबंधी र्बिलन के संकल्प का भी स्वागत किया और कहा कि विचार-विमर्श का ध्यान व्यापार, रक्षा और सुरक्षा, हरित हाइड्रोजन, भविष्य की प्रौद्योगिकियों, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और गतिशीलता के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना था.

उन्होंने कहा, ”हमें उम्मीद है कि (बातचीत का) एक और दौर जल्द ही शुरू होगा. हम चाहते हैं कि आने वाले दिनों में यह एक निर्णायक निष्कर्ष पर पहुंच जाए.” उन्होंने वेडफुल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, ”और हमारा मानना ??है कि यह हमारे पारस्परिक हित में होगा. इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद मिलेगी.” उन्होंने कहा, ”यह वहां एक बड़ा कारक होगा. यह एक प्रकार का सहारा होगा, जिसकी आज विश्व अर्थव्यवस्था को वास्तव में जरूरत है.” ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव के मद्देनजर इस टिप्पणी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

जयशंकर ने कहा, ”वेडफुल ने मुझे आश्वासन दिया कि जर्मनी यूरोपीय संघ के साथ एफटीए वार्ता में अपना पूरा सहयोग देगा.” एक महत्वपूर्ण घोषणा में विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि छात्र आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने के लिए स्कूल और कॉलेज यात्राओं के लिए नि?शुल्क वीजा देने पर सहमति हुई है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने वैज्ञानिक सहयोग और अनुसंधान के साथ-साथ लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ाने का संकल्प लिया है.

जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में जर्मनी के समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ”आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के संबंध में जर्मनी ने जो समझदारी दिखाई है, उसकी हम बहुत कद्र करते हैं. मंत्री वेडफुल ने खुद आतंकवादी हमलों से अपने लोगों की रक्षा करने के हमारे अधिकार के बारे में स्पष्ट रूप से बात की है.” विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने व्यापार, रक्षा और सुरक्षा, हरित हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, भविष्य की प्रौद्योगिकियों, स्वच्छ ऊर्जा और गतिशीलता के क्षेत्रों में संबंधों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की.

उन्होंने कहा, ”हम वैश्विक रणनीतिक परिदृश्य में बहुत व्यापक बदलाव देख रहे हैं. हम वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भी काफी अस्थिरता देख रहे हैं. और मुझे लगता है कि ये दोनों मिलकर भारत और यूरोपीय संघ तथा भारत और जर्मनी के लिए एक-दूसरे के साथ और भी ज्यादा निकटता से काम करने का एक मज.बूत आधार तैयार करते हैं.” उन्होंने कहा, ”यह एक ऐसा संबंध है जिसमें काफी तेजी से विकास की संभावनाएं हैं.” जयशंकर ने कहा कि ”दुनिया में बड़े बदलाव हो रहे हैं” और ये ”भारत-जर्मनी संबंधों को और अधिक गहरा, मजबूत और व्यापक बनाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं.” विदेश मंत्री ने दोनों पक्षों के बीच रक्षा सहयोग पर कहा कि द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढ़ाने पर व्यापक सहमति बनी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCG पुलिस के लिए गर्व की बात: दुर्ग रेंज IG रामगोपाल गर्ग और SI डॉ. संकल्प राय को मिला अचीवमेंट… स्मार्ट पुलिसिंग और AI आधारित अपराध रोकथाम पर शोध पत्र “इंडियन पुलिस जर्नल” में प्रकाशित
Next Article छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.