भिलाई। साहू समाज मैत्रीकुंज प्रगति नगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष दिनेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष- रामचरण साहू , उपाध्यक्ष महिला लीना साहू, संगठन सचिव कौशल साहू, संगठन सचिव महिला दीपलता साहू, सचिव बिसराम साहू, कोषाध्यक्ष ललित कुमार साहू बनाए गए।

महिला संयोजिका संध्या साहू नियुक्त हुई। निर्विरोध चुनाव होने पर मैत्री कुंज के वरिष्ठ समाजसेवी विशंभर साहू, प्रूर्व अध्यक्ष अनिल साहू, सम्मानित सदस्य दलजीत साहू, रमा साहू, पार्षद वार्ड 22, अनुपम साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, रेवा लाल साहू,धनंजय साहू, जीतेन्द्र कुमार, नम्रता साहू, डोमन सिंग साहू, शीला साहू आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। निर्वाचन अधिकारी रामकुमार साव व हीरालाल साहू ने विधिवत घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन दलजीत सिंग साहू ने किया।

