Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»UNGA Session: संयुक्त राष्ट्र सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी; जयशंकर करेंगे शिरकत
International

UNGA Session: संयुक्त राष्ट्र सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी; जयशंकर करेंगे शिरकत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
UNGA Session: संयुक्त राष्ट्र सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी; जयशंकर करेंगे शिरकत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

UNGA Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र में आम बहस को संबोधित नहीं करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर को शुरू होगा। उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी, जिसमें ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा। उसके बाद अमेरिका का नंबर आएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को प्रतिष्ठित UNGA मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे, जो व्हाइट हाउस में उनके दूसरे कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र सत्र को उनका पहला संबोधन होगा।

इस बीच शुक्रवार को जारी महासभा के 80वें सत्र की उच्च-स्तरीय आम बहस के लिए वक्ताओं की संशोधित अनंतिम सूची के अनुसार, भारत का प्रतिनिधित्व एक ‘मंत्री’ करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 27 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे। जुलाई में जारी वक्ताओं की पिछली सूची में पीएम मोदी 26 सितंबर को आम बहस को संबोधित करने वाले थे। इस्राइल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शासनाध्यक्ष 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस को संबोधित करने वाले हैं।

यूएनजीए वक्ताओं की सूची अनंतिम
आम बहस के लिए यूएनजीए वक्ताओं की सूची अनंतिम है। उच्च-स्तरीय सप्ताह की शुरुआत से पहले कार्यक्रमों और वक्ताओं में बदलाव की संभावना हमेशा बनी रहती है। सूची को समय के साथ-साथ अपडेट किया जाता रहता है।

हर साल सितंबर में शुरू होता है उच्च-स्तरीय सत्र
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में वर्ष का सबसे व्यस्त राजनयिक सत्र माना जाने वाला यह उच्च-स्तरीय सत्र हर साल सितंबर में शुरू होता है। इस वर्ष यह सत्र इस्राइल-हमास युद्ध और यूक्रेन संघर्ष के बीच आयोजित हो रहा है। 80वें सत्र का विषय है ‘एक साथ बेहतर: शांति, विकास और मानवाधिकारों के लिए 80 वर्ष और उससे भी अधिक’।

22 सितंबर को बैठक के साथ शुरू होगा सत्र
यह सत्र 22 सितंबर को ‘संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में’ एक बैठक के साथ शुरू होगा। महिलाओं पर चौथे विश्व सम्मेलन की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र महासभा एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित करेगी। संयुक्त राष्ट्र की ओर से बताया गया कि यह बैठक बीजिंग में 1995 के ऐतिहासिक सम्मेलन के बाद से हुई प्रगति पर विचार करेगी। दुनिया भर में लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने में उपलब्धियों, सर्वोत्तम प्रथाओं, कमियों और मौजूदा चुनौतियों पर प्रकाश डालेगी।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 24 सितंबर को एक जलवायु शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे, जो विश्व नेताओं के लिए अपनी नई राष्ट्रीय जलवायु कार्य योजनाओं को पेश करने और नए स्वच्छ ऊर्जा युग के लाभों का लाभ उठाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

अन्य उच्च स्तरीय बैठकें

सतत, समावेशी और लचीली वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए शिखर सम्मेलन
गैर-संचारी रोग और मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण
युवाओं के लिए विश्व कार्य कार्यक्रम की 30वीं वर्षगांठ
एआई गवर्नेंस पर वैश्विक वार्ता का शुभारंभ
परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस
म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों की स्थिति।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसाहू समाज मैत्रीकुंज प्रगति नगर के निर्विरोध अध्यक्ष बने दिनेंद्र साहू, ललित कोषाध्यक्ष
Next Article Maharashtra: मुंबई में धमाकों की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार; ‘लश्कर-ए-जिहादी’ के नाम से भेजा था संदेश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026
International

अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

January 30, 2026
International

भारतीय मूल के व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी, तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या की

January 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.