Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»रूस ने यूक्रेन को 800 ड्रोन से निशाना बनाया, युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़ा हमला
International

रूस ने यूक्रेन को 800 ड्रोन से निशाना बनाया, युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़ा हमला

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रूस ने यूक्रेन को 800 ड्रोन से निशाना बनाया, युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़ा हमला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर शनिवार को बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइल दागीं, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. यूक्रेनी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. इसे फर­वरी 2022 में दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. रविवार को हुए इस हमले के बाद एक प्रमुख सरकारी इमारत की छत से धुआं उठता दिखाई दिया. अधिकारियों ने बताया कि रूस ने यूक्रेन पर 805 ड्रोन से हमला किया.

यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने पुष्टि की कि रविवार का हमला यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा रूसी ड्रोन हमला था. रूस ने विभिन्न प्रकार की 13 मिसाइल भी दागीं. वायु सेना के एक बयान के अनुसार, यूक्रेन ने 747 रूसी ड्रोन और चार मिसाइलों को मार गिराया या नि्क्रिरय कर दिया.

यूक्रेन में 37 जगहों पर नौ मिसाइल हमले और 56 ड्रोन हमले हुए. मार गिराए गए ड्रोन और मिसाइलों का मलबा आठ जगहों पर गिरा.
‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकारों ने एक सरकारी इमारत की छत से धुएं का गुबार उठता देखा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह धुआं हमले के कारण उठा या अन्य कोई कारण है. माना जा रहा है कि अगर धुआं किसी हमले के कारण उठा, तो रूस ने हवाई हमले तेज किए हैं. रूस अब तक शहर के केंद्र में सरकारी इमारतों को निशाना बनाने से बचता रहा है.

यह इमारत यूक्रेन के मंत्रिमंडल का मुख्यालय है, जहां उसके मंत्रियों के कार्यालय स्थित हैं. दमकल गाड़ियों और एम्बुलेंस के पहुंचने पर पुलिस ने इमारत में प्रवेश रोक दिया. यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि हमले में दो लोग मारे गए और 15 घायल हुए. यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने कहा, ”पहली बार दुश्मन के हमले में सरकारी इमारत को नुकसान पहुंचा है. हम इमारतों का जीर्णोद्धार करेंगे, लेकिन जो जानें चली गईं, उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता.” कीव के मेयर विटालि क्लिट्स्को के मुताबिक, रूसी ड्रोन का मलबा स्वियातोशिन्स्की में नौ मंजिला आ­वासीय इमारत और डार्न्स्किकी में चार मंजिला आवासीय इमारत पर गिरा.

यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब यूरोपीय नेताओं ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर युद्ध समाप्त करने की दिशा में कदम उठाने का दबाव बढ.ा दिया है. इससे पहले, यूक्रेन के 26 सहयोगी देशों ने युद्ध समाप्त होने के बाद वहां ‘आश्वासन बल’ के रूप में सेना तैनात करने का वादा किया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, मिश्रित टीम को रजत
Next Article मणिपुर में शीघ्र ही पूरी तरह शांति और सौहार्द स्थापित होने की उम्मीद : आरएसएस
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.