Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»एशिया को परमाणु युद्ध से बचने के लिए शांति का रास्ता दिखाना चाहिए: नोबेल से सम्मानित मुनासिंघे
International

एशिया को परमाणु युद्ध से बचने के लिए शांति का रास्ता दिखाना चाहिए: नोबेल से सम्मानित मुनासिंघे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एशिया को परमाणु युद्ध से बचने के लिए शांति का रास्ता दिखाना चाहिए: नोबेल से सम्मानित मुनासिंघे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहन मुनासिंघे ने चेताया है कि परमाणु युद्ध का खतरा पहले से कहीं अधिक है. उन्होंने एशियाई नेताओं से शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए पहल करने का आग्रह किया है. मुनासिंघे ने हाल में चीन के तियानजिन शहर में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भारत, चीन और रूस के नेताओं के बीच हुई मैत्रीपूर्ण बातचीत को “वास्तविक रूप से विश्व शांति” का एक प्रतीकात्मक उदाहरण बताया.

पिछले हफ्ते दुबई में एक शांति पहल की शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में मुनासिंघे ने कहा कि आज ‘ग्लोबल साउथ’, खासकर एशिया एक नेतृत्वकारी भूमिका में है. ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है, जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित या अविकसित के रूप में जाना जाता है. ये देश मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं.

वर्ष 2007 में नोबेल शांति पुरस्कार के सह-प्राप्तकर्ता मुनासिंघे ने कहा, “अगर आपने हाल में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन की तस्वीरें देखी हैं, तो उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ थे. ये एशिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली देश हैं. यह बहुत प्रतीकात्मक है.” इसे “वास्तविक विश्व शांति” बताते हुए उन्होंने कहा, “अगर नेता ऐसा कर सकते हैं, तो मुझे लगता है कि सभी लोग एकजुट हो सकते हैं.”

श्रीलंका के शिक्षाविद और अर्थशास्त्री मुनासिंघे को संयुक्त राष्ट्र के अंतर-सरकारी जलवायु परिवर्तन पैनल (आईपीसीसी) के उपाध्यक्ष के रूप में 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला था. परमाणु युद्ध के “पहले से कहीं ज्यादा करीब होने” के बारे में अपने पुराने बयान से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुनासिंघे ने कहा, “यह समय न केवल भारत और श्रीलंका के लिए, बल्कि पूरे एशिया के लिए है कि हम स्थिरता और शांति का रास्ता दिखाएं, जो दुनिया की पिछली ताकतें, खासकर पश्चिमी नेतृत्व, पहले नहीं दिखा पाईं. लेकिन हम उन्हें दिखाएंगे.”

बृहस्पतिवार को ‘आई एम पीसकीपर’ पहल की शुरुआत के अवसर पर मुनासिंघे ने कहा कि “परमाणु युद्ध पहले से कहीं ज्यादा करीब है” और इसे “हर कीमत पर टाला जाना चाहिए.” उन्होंने कहा, “विश्व शांति सरकारों या नेताओं के बजाय हम सभी पर ज्यादा निर्भर करती है. पृथ्वी और खुद को बचाने के लिए हमें एकजुट होना चाहिए, आइए शांति के लिए मिलकर काम करें.” भारतीय फार्मा कंपनी वोकार्ड के कार्यकारी निदेशक और वोकार्ड फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. हुजैफा खोरकीवाला ने दुबई में ‘आई एम पीसकीपर इनिशिएटिव’ की शुरुआत की. इसका उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं को एक साथ लाना है, जो वैश्विक सद्भाव के लिए संवाद और समझ को बढ़ावा देने को तैयार हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन में हुए शामिल
Next Article प्रधानमंत्री मोदी का हड़बड़ी में हो रहा संभावित मणिपुर दौरा राज्य के लोगों का अपमान: कांग्रेस
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026
International

अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

January 30, 2026
International

भारतीय मूल के व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी, तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या की

January 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.