Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»प्रधानमंत्री मोदी का हड़बड़ी में हो रहा संभावित मणिपुर दौरा राज्य के लोगों का अपमान: कांग्रेस
Country

प्रधानमंत्री मोदी का हड़बड़ी में हो रहा संभावित मणिपुर दौरा राज्य के लोगों का अपमान: कांग्रेस

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रधानमंत्री मोदी का हड़बड़ी में हो रहा संभावित मणिपुर दौरा राज्य के लोगों का अपमान: कांग्रेस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित मणिपुर दौरे से पहले कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि ‘इतनी हड़बड़ी में हो रही यात्रा’ 29 ‘लंबे और कष्टदायक’ महीनों से उनका (मोदी का) इंतजार कर रहे राज्य के लोगों का ‘अपमान’ है. कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री का 13 सितंबर का मणिपुर दौरा वास्तव में ‘नन-विजिट’ होगा.

‘नन-विजिट’ ऐसा दौरा होता है, जो औपचारिक रूप से तो यात्रा कहलाता है, लेकिन उसका कोई वास्तविक उद्देश्य या प्रभाव नहीं होता है, यानी ऐसी यात्रा सिर्फ दिखावे के लिए होती है, जिसमें न तो कोई ठोस कार्य होता है और न ही लोगों की समस्याओं के समाधान की मंशा दिखती है.

रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, ”प्रधानमंत्री के 13 सितंबर को प्रस्तावित मणिपुर दौरे का उनके समर्थक स्वागत कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि वह राज्य में लगभग तीन घंटे…जी हां…सिर्फ तीन घंटे ही बिताएंगे. इतनी हड़बड़ी में दौरा करके वह क्या हासिल करना चाहते हैं?” कांग्रेस नेता ने कहा, ”यह वास्तव में राज्य के लोगों का अपमान है, जिन्होंने 29 ‘लंबे और कष्टदायक महीनों’ तक उनका (मोदी का) इंतजार किया है.” रमेश ने कहा, “तेरह सितंबर को प्रधानमंत्री का दौरा वास्तव में ‘नन-विजिट’ होगा. उन्होंने एक बार फिर मणिपुर के लोगों के प्रति अपनी उदासीनता और असंवेदनशीलता प्रर्दिशत की है.” उन्होंने ‘एक्स’ पर एक मीडिया रिपोर्ट भी साझा की, जिसमें दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री लगभग तीन घंटे मणिपुर में रहेंगे. प्रधानमंत्री के 13 सितंबर को मणिपुर का दौरा करने की संभावना है.

मई 2023 में मेइती और कुकी लोगों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार मणिपुर का दौरा करेंगे. कांग्रेस ने पिछले सप्ताह कहा था कि आखिरकार प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर का छोटा सा दौरा करने का साहस और सहानुभूति जुटा ही ली, लेकिन यह ‘बहुत देर से उठाया गया कदम’ है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएशिया को परमाणु युद्ध से बचने के लिए शांति का रास्ता दिखाना चाहिए: नोबेल से सम्मानित मुनासिंघे
Next Article मध्यप्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित छत्तीसगढ़ को पांच करोड़ रुपये, राहत सामग्री भेजने की घोषणा की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.