Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»मलयालम फिल्मकार सनल कुमार शशिधरन को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया
Entertainment

मलयालम फिल्मकार सनल कुमार शशिधरन को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मलयालम फिल्मकार सनल कुमार शशिधरन को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोच्चि. मलयालम फिल्मकार सनल कुमार शशिधरन को रविवार को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया. यह कार्रवाई केरल पुलिस द्वारा एक अभिनेत्री की उत्पीड़न शिकायत से संबंधित मामले में जारी ‘लुकआउट’ नोटिस के आधार पर की गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

शशिधरन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि वह मुंबई हवाई अड्डा पहुंच गए हैं, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया.
इस घटना की पुष्टि करते हुए, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोच्चि सिटी पुलिस मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों के संपर्क में है.
इस साल जनवरी में, एलामक्कारा पुलिस ने एक मलयालम अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर परेशान करने के आरोप में शशिधरन के खिलाफ मामला दर्ज किया था. हालांकि, जब पुलिस ने शशिधरन के खिलाफ मामला दर्ज किया, तब वह अमेरिका में थे. इसके बाद, पुलिस ने उन्हें भारत आने पर हिरासत में लेने के लिए ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया.

उन्होंने पोस्ट में कहा, ”कोच्चि सिटी पुलिस द्वारा जारी लुकआउट नोटिस के तहत मुझे हिरासत में लिया गया है. मुझे विश्वास है कि केरल पुलिस और कम्युनिस्ट पार्टी मेरे साथ कानून के अनुसार ही व्यवहार करेंगे. मुझे अपने खिलाफ दर्ज मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है.” कोच्चि सिटी पुलिस को यह जानकारी मिली है कि शशिधरन को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”हम हवाई अड्डा अधिकारियों के संपर्क में हैं. पुष्टि होने के बाद, शशिधरन को हिरासत में लेने के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई भेजी जाएगी.” पुलिस के अनुसार, इससे पहले 2022 में शशिधरन को उसी अभिनेत्री का ऑनलाइन पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, बाद में अलुवा के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपूरे साल फिटनेस बनाये रखने के लिए ‘ब्रेक’ लेना जरूरी: शारदुल
Next Article नक्सलियों की कायर हरकत! सुकमा में दो लोगों की निर्मम हत्या ने मचाई सनसनी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.