Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»हिरासत में यातना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: केंद्रीय मंत्री गोपी
Country

हिरासत में यातना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: केंद्रीय मंत्री गोपी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 7, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हिरासत में यातना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: केंद्रीय मंत्री गोपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोझिकोड/त्रिशूर. केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को कहा कि केरल में ‘आपातकाल जैसी स्थिति’ बनी हुई है और त्रिशूर जिले में पुलिस हिरासत में यातना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. युवा कांग्रेस नेता वी.एस. सुजीत को पांच अप्रैल, 2023 को सड़क किनारे खड़े उनके दोस्तों को धमकाने वाले पुलिस अधिकारियों से सवाल करने के लिए हिरासत में लिया गया था. सुजीत को हिरासत में लेने के बाद कुन्नमकुलम थाने में कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया था.

सुजीत ने हाल ही में सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत थाने का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया, जिसके बाद यह मामला सामने आया. पीची थाने में एक अधिकारी को एक रेस्तरां के कर्मचारियों को पीटते देखा गया. पीची थाने का यह फुटेज त्रिशूर के व्यवसायी और ‘लैली ग्रुप’ के प्रबंध निदेशक के.पी. ओसेफ ने जारी किया. ओसेफ के कर्मचारियों को 24 मई, 2023 को पीची थाने के अंदर कथित तौर पर पीटा गया था.

गोपी ने कहा, “कार्रवाई की जाएगी. मैं अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली हर वो चीज करूंगा, जो की जा सकती है. यह बहुत ही बुरी बात है. राज्य में आपातकाल जैसी स्थिति है.” गोपी ने कहा कि उन्होंने पुलिसकर्मी द्वारा पिटाई करने का सीसीटीवी फुटेज देखा है.
गोपी त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

इस बीच, पुलिस ने मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की कथित तौर पर योजना बना रहे युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. अधिकारियों ने बाद में बताया कि हिरासत एक एहतियाती कदम था. कांग्रेस और पार्टी की युवा शाखा कुन्नमकुलम थाने के उन चार पुलिसर्किमयों को बर्खास्त करने की मांग कर रही है, जिन्हें 2023 में सुजीत पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में शनिवार को निलंबित कर दिया गया था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी त्रिशूर में सुजीत से मुलाकात कर उनके साथ एकजुटता व्यक्त की.

पीची थाने की सीसीटीवी फुटेज से हिरासत में यातना की नई घटना का खुलासा

केरल के त्रिशूर जिले स्थित पीची थाने में मई 2023 में एक अधिकारी द्वारा रेस्तरां कर्मचारी को बुरी तरह से पीटने की सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आयी. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हिरासत में यातना दिये जाने के एक नये मामला का खुलासा हुआ. यह फुटेज त्रिशूर के व्यवसायी और ‘लैली ग्रुप’ के प्रबंध निदेशक के.पी. ओसेफ ने जारी किया. ओसेफ के कर्मचारियों को 24 मई, 2023 को पीची थाने के अंदर कथित तौर पर पीटा गया था.

ओसेफ के अनुसार, यह घटना पलक्कड़ के धिनेश और पट्टीकाड स्थित उनके रेस्तरां के कुछ कर्मचारियों के बीच हुई कहासुनी के बाद शुरू हुई. उन्होंने बताया कि बाद में धिनेश ने पीची थाने को घटना की जानकारी दी और दावा किया कि होटल के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की.

ओसेफ ने रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, “जल्द ही मेरे होटल प्रबंधक रोनी जॉनी और चालक लिबिन फिलिप को थाने बुलाया गया. वहां उपनिरीक्षक पी. एम. रथीश ने उन दोनों को पीटा. जब मेरा बेटा पॉल जोसेफ थाने पहुंचा, तो उसे हवालात में बंद कर दिया गया.” व्यवसायी ने दावा किया कि जब वह थाने पहुंचे तो उपनिरीक्षक ने उनका व्यवसाय बंद करने की धमकी दी.

उन्होंने आरोप लगाया, “चूंकि धिनेश का बेटा भी रेस्तरां में मौजूद था इसलिए पुलिस अधिकारी ने हत्या के प्रयास और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज करने की भी धमकी दी. सिविल पुलिस अधिकारी महेश और उपनिरीक्षक जयेश भी हिरासत में यातना के इस मामले से जुड़े थे.” ओसेफ ने बताया कि रथीश ने धिनेश के साथ समझौते पर जोर दिया. उन्होंने बताया, “जब मैं धिनेश से मिला तो उसने पांच लाख रुपये मांगे. मैं धिनेश के साथ उसकी कार में घर गया और उसे पैसे दिए. धिनेश ने उससे कहा कि तीन लाख रुपये पुलिस अधिकारियों को देने हैं जबकि दो लाख रुपये वह अपने पास रखेगा.” बाद में, धिनेश ने थाने लौटकर अपनी शिकायत वापस ले ली.

ओसेफ ने कहा, “अगले दिन हमने ओल्लूर के सहायक पुलिस आयुक्त से संपर्क किया, जिन्होंने हमें त्रिशूर शहर के पुलिस आयुक्त अंकित अशोकन के पास भेजा. अशोकन ने मेरी लिखित शिकायत स्वीकार कर ली.” व्यापारी ने बताया कि इसके बाद धिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन जल्द ही उसे जमानत मिल गई क्योंकि पैसे बरामद नहीं हो सके. ओसेफ ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत के बाद भी आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. ओसेफ ने अपनी कानूनी लड़ाई के तहत पीची थाने की सीसीटीवी फुटेज मांगने के लिए सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत एक आवेदन दायर किया.

उन्होंने कहा, “त्रिशूर शहर के पुलिस आयुक्त को भेजा गया मेरा आवेदन पीची थाने भेज दिया गया और ‘महिला सुरक्षा’ का हवाला देते हुए उसे खारिज कर दिया गया. एसीपी ओल्लूर को भेजी गई मेरी अपील भी ‘माओवादी कारणों’ का हवाला देते हुए खारिज कर दी गई.” ओसेफ ने इसके बाद केरल राज्य सूचना अधिकार आयोग में अपील दायर की, जिसने कई सुनवाई के बाद पुलिस को अगस्त 2024 में सीसीटीवी फुटेज सौंपने का आदेश दिया. ओसेफ ने बताया कि त्रिशूर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने हाल ही में उनसे संपर्क किया और बताया कि अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक जांच जारी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय
Next Article प्रयास आवासीय विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाने के लिए करे कार्य: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.