Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»Shashi Tharoor: ‘आम लोगों को राहत और सभी के लिए बेहतर’, कांग्रेसद सांसद शशि थरूर ने जीएसटी सुधारों को सराहा
Business

Shashi Tharoor: ‘आम लोगों को राहत और सभी के लिए बेहतर’, कांग्रेसद सांसद शशि थरूर ने जीएसटी सुधारों को सराहा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Shashi Tharoor: ‘आम लोगों को राहत और सभी के लिए बेहतर’, कांग्रेसद सांसद शशि थरूर ने जीएसटी सुधारों को सराहा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हालिया जीएसटी सुधारों का स्वागत किया है। तिरुवनंतपुरम से सांसद ने इन सुधारों को अधिक निष्पक्ष प्रणाली करार देते हुए कहा कि ये सुधार आम लोगों को राहत देंगे और सभी के लिए बेहतर होंगे। रविवार को एएनआई से बात करते हुए थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई वर्षों से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में बदलाव की मांग कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘हम कांग्रेस पार्टी में कई वर्षों से इसकी मांग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारे नेता चार दरों से कम से कम दो या आदर्श रूप से एक करने की आवश्यकता पर जोर दे रहे थे, क्योंकि यह वास्तव में लोगों के साथ अन्याय है। जब चार दरें थीं, तो यह भ्रामक और कठिन था। लोग इससे खुश नहीं थे। इसलिए अब मुझे लगता है कि यह अधिक निष्पक्ष प्रणाली है और हमें उम्मीद है कि यह सभी के लिए बेहतर होगी।’

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने चुनाव नजदीक आते ही जीएसटी सुधार लागू कर दिए। खरगे ने ट्रंप प्रशासन की ओर से भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की।

‘जब चुनाव नजदीक हैं तो ऐसा कर रही सरकार’
उन्होंने कहा, ‘वे ऐसा अब कर रहे हैं, जब चुनाव नजदीक हैं और ट्रंप का दबाव बढ़ रहा है। ये लोग कहते रहे कि चीन को देश में घुसपैठ नहीं करने दी गई और अब प्रधानमंत्री मोदी खुद जाकर उनसे मिले… अगर हम उनका समर्थन कर रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि वे मनमाने फैसले ले सकते हैं। हम जवाहरलाल नेहरू के समय से ही गुटनिरपेक्ष नीति पर चल रहे हैं। हालांकि, जब प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में आए तो उन्होंने ‘ट्रंप मेरे दोस्त हैं’ जैसे बयान दिए। फिर ट्रंप ने ऐसे बयान दिए, जिससे देश और दुनिया का माहौल खराब हो गया। वे हमारी विदेश नीति को ठीक से लागू नहीं कर रहे हैं।’

5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब में तर्कसंगत बनाने का निर्णय
इससे पहले 3 सितंबर को 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की दरों को मिलाकर जीएसटी दरों को 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब में तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया गया था।
5 प्रतिशत की स्लैब में आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं शामिल हैं, जिनमें खाद्य और रसोई के सामान जैसे मक्खन, घी, पनीर, डेयरी स्प्रेड, पहले से पैक किए गए स्नैक्स, भुजिया, मिक्सचर और बर्तन, कृषि उपकरण, हस्तशिल्प और लघु उद्योग के साथ ही चिकित्सा उपकरण और डायग्नोस्टिक किट शामिल हैं।

18 प्रतिशत की स्लैब अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं के लिए एक मानक दर के रूप में लागू होती है, जिसमें छोटी कारें और मोटरसाइकिल (350 सीसी तक) जैसे ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, घरेलू सामान जैसी उपभोक्ता वस्तुएं और कुछ पेशेवर सेवाएं शामिल हैं। सभी ऑटो पार्ट्स पर भी एक समान 18 प्रतिशत की दर लागू होती है।

इसके अतिरिक्त, तंबाकू और पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी और वातित शर्करा युक्त पेय पदार्थों जैसे उत्पादों, साथ ही लक्जरी वाहनों, 350 सीसी से अधिक की उच्च-स्तरीय मोटरसाइकिलों, नौकाओं और हेलीकॉप्टरों सहित विलासिता और अहितकर वस्तुओं पर 40 प्रतिशत का कर स्लैब है।
कुछ आवश्यक सेवाएं और शैक्षिक वस्तुएं, जिनमें व्यक्तिगत स्वास्थ्य, पारिवारिक फ्लोटर और जीवन बीमा, साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा से संबंधित कुछ सेवाएं शामिल हैं, जीएसटी से पूरी तरह मुक्त हैं।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleShubman Gill Birthday: 26 साल के हुए ‘प्रिंस’; वनडे में सबसे तेज 2000 रन और 59 की औसत, बनाए कई अनोखे रिकॉर्ड्स
Next Article भिलाई में रफ्तार का कहर : केमिकल से भरे टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा युवक गंभीर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.