गढ़चिरौली. महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने दो लाख रुपये के इनामी नक्सली को तेलंगाना के हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस संबंध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के निवासी शंकर उर्फ अरुण मिच्चा (25) को चार सितंबर को पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल की निगरानी में सी-60 कमांडो इकाई द्वारा एक गुप्त अभियान में गिरफ्तार किया गया.
विज्ञप्ति में कहा गया कि वह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ की चार घटनाओं और हत्या के एक मामले में शामिल था.
इसमें कहा गया, ”पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि वह नवंबर 2023 में मौजा कपेवंचा में एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था. नक्सलियों पर कड़ी पुलिस कार्रवाई के डर से वह पिछले साल प्रतिबंधित संगठन परमिली दलम को छोड़कर घर लौट आया था. हैदराबाद जाने से पहले उसने सात से आठ महीने अपने खेत में काम किया.” विज्ञप्ति के अनुसार, जनवरी 2022 से गढ़चिरौली पुलिस ने 108 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.
Trending
- समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान
- दक्षिण अफ्रीका में दम दिखाएंगे छत्तीसगढ़ के पावरलिफ्टर, भारतीय टीम में 4 का चयन
- नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास
- वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात
- रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
- IndianNPSU.COM ने छह सफल वर्ष पूरे किए, मासिक व्यूज एक मिलियन के पार; नया लुक जल्द ही आ रहा है! – भारतीय पीएसयू
- मेकॉन भारत का 30वां नवरत्न सीपीएसयू बन गया, वित्तीय और परिचालन स्वायत्तता बढ़ी – भारतीय पीएसयू
- बोस्को मार्टिस की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; फैंस में चिंता की लहर – |

