Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»झारखंड: प्रेमिका की हत्या और इस घटना की चश्मदीद का कत्ल करने वाले युवक की भी पुलिस हिरासत में मौत
Country

झारखंड: प्रेमिका की हत्या और इस घटना की चश्मदीद का कत्ल करने वाले युवक की भी पुलिस हिरासत में मौत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
झारखंड: प्रेमिका की हत्या और इस घटना की चश्मदीद का कत्ल करने वाले युवक की भी पुलिस हिरासत में मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले में 25-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर किसी और के साथ संबंधों के शक में अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. युवक ने इस घटना की चश्मदीद एक अन्य महिला को भी मार डाला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना के कुछ घंटों बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और वह पुलिस हवालात में खून से लथपथ मिला, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाएं शुक्रवार से लापता थीं, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

खोरी महुआ के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजेंद्र प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत की जांच करते हुए सोमवार को गवां थाना क्षेत्र के महातपुर निवासी श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लिया. उन्होंने कहा, ”पूछताछ के दौरान चौधरी ने दोनों महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल कर ली और पुलिस को वह जगह भी दिखाई, जहां शव छिपाए गए थे.” प्रसाद ने बताया कि शव देर रात चरखी नीमाडीह जंगल से बरामद किए गए.

एसडीपीओ ने कहा, ”आरोपी ने कबूल किया कि उसका एक महिला से प्रेम संबंध था और उसे शक था कि उसका (महिला का) किसी अन्य युवक के साथ संबंध है. उसने (आरोपी ने) प्रमिका को जंगल में बुलाया था, लेकिन वह अपने साथ दूसरी महिला को भी ले आई.” प्रसाद ने बताया कि चौधरी ने सबसे पहले उस महिला की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसके साथ उसके प्रेम संबंध थे. इसके बाद दूसरी महिला की भी धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद दोनों महिलाएं जिस गांव में रहती थी वहां के लोगों ने मंगलवार दोपहर को गवां थाने पर विरोध प्रदर्शन किया और हवालात में बंद चौधरी को कड़ी सजा देने की मांग की.

एसडीपीओ ने कहा, ”थाने के र्किमयों ने अपराह्न करीब तीन बजे हवालात से चीखने की आवाज सुनी और चौधरी को खून से लथपथ पाया.” आरोपी को पहले गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया और यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

प्रसाद ने कहा, ”थाने के बाहर जनता का गुस्सा देखकर वह अवसादग्रस्त हो गया था और उसने हवालात के अंदर आत्महत्या का प्रयास किया.” यह पूछे जाने पर कि उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता लग सकेगा. गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”पुलिस हिरासत में मौत के लिए जांच के मकसद से हम अनिवार्य सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे, जिसमें मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में और सदर अस्पताल में वीडियोग्राफी के तहत पोस्टमार्टम करना भी शामिल है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनेपाल में दंगों के बीच प्रधानमंत्री ओली की सरकार गिरने पर चीन ने साधी चुप्पी
Next Article GST में बदलाव से राज्य-देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.