Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ईडी ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर याचिका दायर करने वाले भाजपा कार्यकर्ता से पूछताछ की
Country

ईडी ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर याचिका दायर करने वाले भाजपा कार्यकर्ता से पूछताछ की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ईडी ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर याचिका दायर करने वाले भाजपा कार्यकर्ता से पूछताछ की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा करने वाले कर्नाटक भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष गवाही दी, जहां उसका बयान दर्ज किया गया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. एस विग्नेश शिशिर ने मध्य दिल्ली स्थित ईडी के कार्यालय में प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं को बताया कि उन्हें उक्त जांच के संबंध में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धारा 37 के तहत तलब किया गया है.

ईडी के सूत्रों ने बताया कि शिशिर से कुछ दस्तावेज और “सबूत” जमा करने को कहा गया था, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वह उनके पास हैं. शिशिर से कुछ सवाल पूछे गए और फेमा के तहत उनका बयान दर्ज किया गया. फेमा के तहत, प्रवर्तन निदेशालय व्यक्तियों और कंपनियों द्वारा विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों की जांच करता है. शिशिर ने संवाददाताओं से कहा, “मेरे पास कुछ ठोस सबूत, जानकारी, दस्तावेज, रिकॉर्ड और वीडियो हैं….” कांग्रेस ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका में शिशिर ने दावा किया था कि उनके पास ब्रिटेन सरकार के दस्तावेज और कुछ ईमेल हैं, जो साबित करते हैं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं और इस कारण वह भारत में चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं.

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 30 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा शिशिर को चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया था. न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा और न्यायमूर्ति बी आर सिंह की पीठ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता द्वारा इस संबंध में दायर याचिका पर यह आदेश पारित किया.

अपने अंतरिम आदेश में पीठ ने कहा, “हम प्रथम दृष्टया इस बात से संतुष्ट हैं कि मामले पर विचार किए जाने की आवश्यकता है, क्योंकि याचिकाकर्ता एक बहुत प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ अपना मामला चला रहा है और उसे लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है तथा उसे जारी नोटिस की तामील में उसे रायबरेली जिले के कोतवाली थाने में जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना है.” शिशिर ने उच्च न्यायालय को बताया था कि जून 2024 में की गई उनकी शिकायत पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच जारी है और उन्होंने दावा किया कि वह कई मौकों पर दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे तथा राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता के सबूत पेश किए थे.

उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई नौ अक्टूबर के लिए निर्धारित की है. कुछ समय पहले इस मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को सूचित किया था कि भारत सरकार ने ब्रिटेन सरकार को पत्र लिखकर गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता के बारे में विवरण मांगा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपाबंदी के रहते आरक्षित अभ्यर्थियों के नाम पर सामान्य श्रेणी के लिए विचार नहीं हो सकता: न्यायालय
Next Article सी.पी. राधाकृष्णन देश के 15वें उप राष्ट्रपति निर्वाचित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.