Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारतीय-अमेरिकी सांसद सुब्रमण्यम ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर ‘घृणित हमलों’ की निंदा की
International

भारतीय-अमेरिकी सांसद सुब्रमण्यम ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर ‘घृणित हमलों’ की निंदा की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारतीय-अमेरिकी सांसद सुब्रमण्यम ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर ‘घृणित हमलों’ की निंदा की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी सुहास सुब्रमण्यम ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर ”घृणित हमलों” की निंदा करते हुए कहा है कि देश के लोगों को बिना किसी भय के सुरक्षित तरीके से अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है. सुब्रमण्यम ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ”हमारे समुदायों में घृणा के लिए कोई स्थान नहीं है और इसीलिए मैं देशभर में हिंदू मंदिरों पर हाल में हुए घृणित हमलों की निंदा करता हूं.” डेमोक्रेटिक कांग्रेसी ने इंडियाना में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर से लेकर उताह में श्री राधा कृष्ण मंदिर पर हुए हमलों की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक समुदायों के पवित्र स्थलों को घृणा और बर्बरता के साथ निशाना बनाया गया है.

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि ये हमले कोई छिटपुट घटनाएं नहीं हैं, बल्कि ”हिंसा की घटनाएं बढ़ने और हमारे देश में बढ़ते विभाजन का एक हिस्सा है. यह सिर्फ मंदिरों तक ही सीमित नहीं है.” उन्होंने कहा, ”हमें अमेरिका में बढ़ती घृणा से निपटने के लिए और अधिक प्रयास करने के वास्ते प्रतिबद्ध होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे समुदाय सुरक्षित रहें. इसलिए मैं दोनों पक्षों के अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ऐसा करना जारी रखूंगा.” पिछले महीने, इंडियाना के ग्रीनवुड स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हमला किया गया था. अमेरिका में हिंदू मंदिरों में इसी तरह की तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं, जिनमें न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड, कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो और लॉस एंजिल्स में बीएपीएस मंदिर शामिल हैं.

स्पैनिश फोर्क, उताह में स्थित इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर पर भी हाल में हमला किया गया था. मंदिर का कहना था कि रात के समय मंदिर भवन पर गोलियां चलाई गईं, जबकि भक्त और अतिथि भीतर मौजूद थे. मंदिर की सह-संस्थापक वैभवी देवी दासी ने एक बयान में कहा कि हमलों के परिणामस्वरूप हजारों डॉलर का संरचनात्मक नुकसान हुआ है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCG – DSP ट्रांसफर: 58 पुलिस अफसरों को मिली नई पोस्टिंग, लिस्ट में देखिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Next Article नेपाल : सेना ने हिंसा रोकने के लिए देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश, कर्फ्यू लागू किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.