Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारत के संबंध में स्विट्जरलैंड का बयान आश्चर्यजनक, सतही और गलत जानकारी पर आधारित: भारतीय मिशन
International

भारत के संबंध में स्विट्जरलैंड का बयान आश्चर्यजनक, सतही और गलत जानकारी पर आधारित: भारतीय मिशन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत के संबंध में स्विट्जरलैंड का बयान आश्चर्यजनक, सतही और गलत जानकारी पर आधारित: भारतीय मिशन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जिनेवा. भारत ने अल्पसंख्यकों के संबंध में स्विट्जरलैंड की टिप्पणी को ‘आश्चर्यजनक, सतही और गलत जानकारी पर आधारित’ बताते हुए कहा है कि स्विट्जरलैंड को नस्लवाद, व्यवस्थागत भेदभाव और विदेशी लोगों से द्वेष जैसी अपनी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

जिनेवा स्थित भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर क्षितिज त्यागी ने मंगलवार को मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र के दौरान कहा, “हम अपने करीबी मित्र और साझेदार स्विट्जरलैंड की आश्चर्यजनक, सतही और गलत सूचना पर आधारित टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया देना चाहेंगे.” इससे पहले स्विस प्रतिनिधि ने कहा था कि उनका देश भारत सरकार से “अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने और अभिव्यक्ति व मीडिया की स्वतंत्रता के अधिकारों को बरकरार रखने” का आह्वान करता है.

त्यागी ने कहा कि चूंकि स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का अध्यक्ष है इसलिए स्विट्जरलैंड के लिए यह और भी महत्वपूर्ण है कि वह परिषद का समय ऐसे बयानों पर बर्बाद करने से बचे जो स्पष्ट रूप से झूठे हैं और भारत की वास्तविकता के अनुरूप नहीं हैं.

त्यागी ने कहा, ”इसके बजाय, उसे नस्लवाद, व्यवस्थागत भेदभाव और विदेशियों से द्वेष जैसी अपनी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. दुनिया के सबसे बड़े, सबसे विविध और जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत इन चिंताओं से निपटने में स्विट्जरलैंड की मदद करने के लिए तैयार है.”

इस दौरान, भारत ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि भारत को “आतंकवाद के प्रायोजक” से सबक लेने की आवश्यकता नहीं है जो वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले नेटवर्कों को वित्तपोषित करने के साथ-साथ आश्रय भी दे रहा है. त्यागी ने इस साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा, ”हमें 9/11 हमलों को नहीं भूलना चाहिए. कल इसकी बरसी मनाई जाएगी, जबकि आज हम उन लोगों के पाखंड को देख रहे हैं जिन्होंने हमलों के मास्टरमाइंड को पनाह दी और उसे शहीद बताकर महिमामंडित किया.” त्यागी अल-कायदा के नेता ओसामा बिन लादेन का जिक्र कर रहे थे, जो पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी हमले में मारा गया था. उन्होंने कहा, “हमें पुलवामा, उरी, पठानकोट, मुंबई को नहीं भूलना चाहिए… यह सूची अंतहीन है.

त्यागी ने कहा कि दुनिया और भारत इन घटनाओं को नहीं भूलेंगे और पहलगाम हमले पर भारत की “नपी-तुली और उचित” प्रतिक्रिया ने यह पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने कहा, ”हमें किसी आतंकवाद के प्रायोजक से कोई सबक नहीं चाहिए; अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने वाले से कोई उपदेश नहीं चाहिए; और न ही किसी ऐसे देश से कोई सलाह चाहिए जिसने अपनी विश्वसनीयता ही खो दी हो.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगैंगस्टर की मौत को लेकर ‘आपत्तिजनक’ वीडियो पर अभिनेता एजाज खान के खिलाफ मामला दर्ज
Next Article हमें अपने संविधान पर गर्व है: नेपाल और बांग्लादेश में उथल-पुथल पर प्रधान न्यायाधीश गवई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.