Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»पंडरिया क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 28 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत, विधायक भावना बोहरा ने कहा – जनता के सुगम आवागमन के लिए सड़कों का विस्तार हमारी प्राथमिकता
Chhattisgarh

पंडरिया क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 28 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत, विधायक भावना बोहरा ने कहा – जनता के सुगम आवागमन के लिए सड़कों का विस्तार हमारी प्राथमिकता

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पंडरिया क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 28 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत, विधायक भावना बोहरा ने कहा – जनता के सुगम आवागमन के लिए सड़कों का विस्तार हमारी प्राथमिकता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पंडरिया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने और पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता से विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है। भावना बोहरा के प्रयासों से विधानसभा वासियों की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रहीं है। इसी क्रम में बुधवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विस्तार के लिए 28 करोड़ 87 लाख 8 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने बताया कि जनता ने जिस विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार बनाई है उसी प्रतिबद्धता से हमारी सरकार जनकल्याण, सुविधाओं का विस्तार एवं हर गाँव एवं शहर के विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को देखते हुए वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट में शामिल पंडरिया विधानसभा के प्रतापपुर-भगतपुर-निंगापुर मार्ग तक कुल 12.07 किमी सड़क निर्माण के लिए 21 करोड़ 7 लाख 98 हजार रुपए, जंगलपुर-कुम्ही मार्ग तक कुल 4.10 किमी सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 75 हजार 42 हजार रुपए और दशरंगपुर से खंडसरा मार्ग तक 3.00 कि.मी. सड़क निर्माण हेतु 3 करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। 28 करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक की राशि सड़क निर्माण के लिए मिली है। इसके पूर्व भी पंडरिया विधानसभा को विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों रूपए की स्वीकृति मिली है, जो कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह कार्य सिर्फ सड़कें नहीं, बल्कि जन-जन के जीवन को सरल और समृद्ध बनाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में हमारे ग्रामीण अंचलों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं और जनसुविधाओं का चरणबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश एवं पंडरिया विधानसभा के विकास और आर्थिक प्रगति के नए द्वार खुल रहें हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, व्यापारी हित के लिए सार्थक प्रयासों से आज पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश में हर व्यक्ति-वर्ग के लिए जनकल्याण की योजनाओं से जीवन स्तर में सकारातमक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।

पंडरिया विधानसभा में अब तक विभिन्न विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण, सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, सड़क,बिजली,पानी जैसी आवश्यक और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 300 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है। कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है, और कई कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर पूरे किये जा रहे हैं।

भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में अभूतपूर्व कार्य एवं जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। सुतियापाट नहर विस्तारीकरण, बाकेला हाफ नदी व्यपवर्तन योजना, हरिनाला पुल निर्माण, पंडरिया एवं पांडातराई बाईपास निर्माण से आम जनता एवं किसानों को सुविधा मिलेगी। इनमें से कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं वहीं कुछ कार्य प्रगति पर हैं और मुझे विश्वास है की उन कार्यों को भी तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर बनाने एवं गौरव पथ निर्माण हेतु स्वीकृति भी प्रदान की है। इसके साथ ही गाँव-गाँव पक्की सड़कें, नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हुए हैं, प्रमुख चौक-चौराहों का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण, पंडरिया और पांडातराई में खिलाड़ियों को प्रोत्सहित करने मिनी स्टेडियम की सौगात पंडरिया विधानसभा की प्रगति, उन्नति एवं समृद्ध पंडरिया की पहचान बन रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबीजापुर में छह इनामी समेत 26 नक्सली गिरफ्तार
Next Article महिला एशिया कप में भारत की पहली हार, चीन ने 4-1 से हराया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026
Chhattisgarh

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.