Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»नेपाल की अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र, निष्पक्ष माहौल में समय पर चुनाव कराना है: गृह मंत्री आर्यल
International

नेपाल की अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र, निष्पक्ष माहौल में समय पर चुनाव कराना है: गृह मंत्री आर्यल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 15, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
नेपाल की अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र, निष्पक्ष माहौल में समय पर चुनाव कराना है: गृह मंत्री आर्यल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

काठमांडू. नेपाल के नवनियुक्त गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने सोमवार को कहा कि अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में समय पर आम चुनाव कराना है. हाल ही में जेन-जेड वार्ता में अहम भूमिका निभाने वाले एक प्रमुख वकील आर्यल ने सोमवार को गृह और विधि, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया.

आर्यल ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कार्यवाहक सरकार का गठन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के स्पष्ट आदेश के साथ किया गया था. उनके अनुसार, हाल के प्रदर्शनों के दौरान क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे का पुर्निनर्माण और सुशासन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताएं होंगी.

उन्होंने कहा, ”अगर विद्रोह से विस्थापित हुए लोगों को वापस आने का रास्ता दिखाई देता है, तो उन्हें चुनाव के माध्यम से खुद को परखना चाहिए और नागरिकों का जनादेश लेना चाहिए.” उन्होंने प्रदर्शनों के दौरान कथित अत्यधिक बल प्रयोग की जांच का भी वादा किया, जिसके कारण 72 लोगों की मौत हो गई.

सुशीला कार्की रविवार को नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं. इसके साथ ही भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर सरकारी प्रतिबंध को लेकर युवाओं के नेतृत्व वाले ‘जेन-जेड’ विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को पद से हटाए जाने के उपरांत कई दिनों से चल रही राजनीतिक अनिश्चितता का अंत हो गया. नयी सरकार को पांच मार्च, 2026 को नये सिरे से चुनाव कराने का दायित्व सौंपा गया है.

नेपाल के तीन नवनियुक्त मंत्रियों ने शपथ ली

नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में तीन नवनियुक्त मंत्रियों ने सोमवार को पद की शपथ ली, जिनमें बिजली बोर्ड के पूर्व सीईओ कुलमन घीसिंग भी शामिल हैं. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में एक समारोह में नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई. शीतल निवास को हाल ही में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. यह कार्यक्रम एक तंबू के नीचे आयोजित किया गया. छह महीने में संसदीय चुनाव कराने के लिए अधिकृत मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री कार्की समेत अब चार सदस्य हैं.

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जेन जेड’ समूह के व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने गत मंगलवार को इस्तीफा दे दिया, जिससे पैदा हुई राजनीतिक अनिश्चितता कार्की (73) द्वारा 12 सितंबर को शपथ लिए जाने साथ ही समाप्त हो गई थी.

नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व सीईओ घीसिंग ने तीन विभागों ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई; भौतिक अवसंरचना एवं परिवहन; और शहरी विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला है, जबकि पूर्व वित्त सचिव रामेश्वर खनल ने वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली है.
हाल ही में जेन-जेड वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख वकील ओम प्रकाश आर्यल ने गृह और विधि, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्री के रूप में शपथ ली है. शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद मंत्रियों ने अपने-अपने पदभार ग्रहण कर लिए.

गृह मंत्री आर्यल ने कहा कि अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र व निष्पक्ष माहौल में समय पर चुनाव कराना है.
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए आर्यल ने कहा कि सरकार स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के स्पष्ट जनादेश के साथ बनी है. आर्यल के अनुसार, हाल के प्रदर्शनों के दौरान क्षतिग्रस्त हुए भौतिक ढांचों का पुर्निनर्माण और सुशासन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताएं होंगी.

उन्होंने कहा, “अगर विद्रोह के जरिए हटाए गए लोगों को वापस आने का रास्ता दिखता है, तो उन्हें चुनाव के जरिए खुद को परखना होगा और जनादेश हासिल करना होगा.” उन्होंने प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अत्यधिक बल प्रयोग की जांच का भी वादा किया, जिसके कारण 72 लोगों की मौत हो गई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएमी अवॉर्ड्स: ‘द पिट’ ने ड्रामा में पुरस्कार जीता और ‘द स्टूडियो’ ने कॉमेडी में खिताब अपने नाम किया
Next Article ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.