Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»दोहा में हमास पर इजराइली हमले के जवाब में कतर ने शिखर सम्मेलन की मेजबानी की
International

दोहा में हमास पर इजराइली हमले के जवाब में कतर ने शिखर सम्मेलन की मेजबानी की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 15, 2025No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दोहा में हमास पर इजराइली हमले के जवाब में कतर ने शिखर सम्मेलन की मेजबानी की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई/इस्लामाबाद. कतर ने सोमवार को अरब और इस्लामी देशों के नेताओं के एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, ताकि पिछले हफ्ते दोहा में हमास नेताओं पर किये गए इजराइल के हमले का एकजुटता से जवाब दिया जा सके. हालांकि, गाजा पट्टी में युद्ध जारी रहने के कारण, इन नेताओं के पास इजराइल को नियंत्रित करने के बहुत कम विकल्प हैं.

इजराइल ने हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले के जवाब में गाजा पर आक्रमण शुरू किया था, और तब से वह इस सशस्त्र समूह सहित ईरान के तथाकथित ‘एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस’ के अन्य सदस्यों पर भी ईरान, लेबनान, सीरिया, यमन और अब कतर में जवाबी कार्रवाई कर चुका है. इससे पश्चिम एशिया के देशों में व्यापक आक्रोश पैदा हो गया है, जो पहले से ही गाजा में युद्ध के दौरान 64,000 से अधिक फलस्तीनियों के मारे जाने से नाराज हैं. साथ ही, यह चिंता भी बढ़ रही है कि खाड़ी अरब देशों की रक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता पर्याप्त मजबूत नहीं हो सकती.

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि शिखर सम्मेलन क्या हासिल कर पाएगा. बैठक में शामिल देशों के बीच गंभीर तनाव सहयोग को कमजोर कर सकता है और उनके पास कुछ ही ऐसे उपाय हैं जिनका वे उपयोग कर सकेंगे. न्यूयॉर्क स्थित सौफान सेंटर ने कहा, ”खाड़ी देशों और अन्य क्षेत्रीय शक्तियों के बीच गहरे तनाव को देखते हुए, एक सप्ताह से भी कम समय में शिखर सम्मेलन का आयोजन, विशेष रूप से इसके पैमाने को देखते हुए, एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जो इस क्षेत्र में संकट का तत्काल समाधान करने की साझा भावना को रेखांकित करता है.” कतर के सत्तारूढ़ अमीर ने इजराइल पर आरोप लगाया कि वह गाजा पट्टी में बंधक बनाये गए इजराइली लोगों की परवाह नहीं कर रहा है और इसके बजाय केवल यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि ”गाजा रहने योग्य न रहे.” शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने यह टिप्पणी सोमवार को दोहा में, पिछले हफ्ते हमास नेताओं को निशाना बनाकर किये गए इजराइली हमले पर एक शिखर सम्मेलन की शुरुआत में की.

शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने पूछा, ”अगर इजराइल, हमास नेताओं की हत्या करना चाहता है, तो फिर बातचीत क्यों कर रहा है? अगर आप बंधकों की रिहाई पर जोर देना चाहते हैं, तो फिर सभी वार्ताकारों की हत्या क्यों कर रहे हैं?” कतर के 45 वर्षीय शासक के लिए यह भाषण असामान्य रूप से तीखा था, जिसने युद्धविराम के प्रयासों में प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभाई है.

उन्होंने कहा, ”जो लोग इन वार्ताओं में शामिल पक्ष की लगातार हत्या करने के लिए काम कर रहे हैं, वे निश्चित रूप से इन वार्ताओं को विफल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. जब वे बंधकों की रिहाई का दावा करते हैं, तो यह सरासर झूठ है.” शेख तमीम ने गाजा में इजराइल द्वारा किए जा रहे ”नरसंहार” की भी निंदा की. इजराइल नरसंहार के आरोप से इनकार करता रहा है. उसका कहना है कि हमास आत्मसमर्पण न करके और बंधकों को रिहा न करके युद्ध को लंबा खींच रहा है.

शिखर सम्मेलन में सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयप एर्दोआन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी और सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा सहित कई क्षेत्रीय नेताओं ने भाग लिया. ईरान, जिसने जून में कतर में एक अड्डे पर हमला किया था, इस शिखर सम्मेलन में भाग ले रहा है.

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स’ पर पोस्ट किया , ”ईरान, कतर और असल में सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों के साथ खड़ा है, विशेष रूप से उस संकट के खिलाफ जो इस क्षेत्र को आतंकित कर रहा है.” इजराइल-हमास युद्धविराम वार्ता में कतर की भूमिका महत्वपूर्ण रही है.

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि (अमेरिकी) विदेश मंत्री मार्को रुबियो इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद कतर जाएंगे. उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका अपने दो करीबी सहयोगियों, इजराइल और कतर के बीच तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है.

अरब-इस्लामी देशों की आपात बैठक में भाग लेने के लिए कतर रवाना हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अरब-इस्लामी देशों की एक आपात बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर कतर के लिए रवाना हुए. कतर में हमास पर इजराइल के हमले की संभावित एकजुट प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है.

यह शिखर सम्मेलन नौ सितंबर को दोहा पर इजराइल के हवाई हमलों और गाजा में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर आयोजित किया गया है. इस हमले में हमास के पांच सदस्य और कतर का एक सुरक्षा अधिकारी मारा गया था. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातमी प्रधानमंत्री शहबाज के साथ हैं. जबकि उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार पहले से ही दोहा में हैं. यह एक सप्ताह के भीतर शहबाज की दूसरी कतर यात्रा थी.

शहबाज ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात करने तथा दोहा में आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद एकजुटता व्यक्त करने के लिए बृहस्पतिवार को दोहा की यात्रा की थी. दोहा शिखर सम्मेलन में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सदस्य देशों के कई शीर्ष नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है. इस बैठक का उद्देश्य इजराइल को एक कड़ा संदेश देना है.

गाजा को इजराइल लोगों के रहने लायक नहीं छोड़ने का प्रयास कर रहा : कतर के सत्तारूढ़ अमीर

कतर के सत्तारूढ़ अमीर ने इजराइल पर आरोप लगाया कि वह गाजा पट्टी में बंधक बनाये गए इजराइली लोगों की परवाह नहीं कर रहा है और इसके बजाय केवल यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि ”गाजा रहने योग्य न रहे.” शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने यह टिप्पणी सोमवार को दोहा में, पिछले हफ्ते हमास नेताओं को निशाना बनाकर किये गए इजराइली हमले पर एक शिखर सम्मेलन की शुरुआत में की.

इजराइल ने कहा है कि गाजा में उसके युद्ध का लक्ष्य सभी बंधकों को वापस लाना और हमास को शिकस्त देना है. इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि (अमेरिकी) विदेश मंत्री मार्को रुबियो इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद कतर जाएंगे. उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका अपने दो करीबी सहयोगियों, इजराइल और कतर के बीच तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफिल्म ‘जटाधारा’ नवंबर में होगी रिलीज
Next Article हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए न्यौछावर करते हैं अपना जीवन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.