Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»उत्तर प्रदेश: बस के ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत, सभी छत्तीसगढ़ निवासी
Chhattisgarh

उत्तर प्रदेश: बस के ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत, सभी छत्तीसगढ़ निवासी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उत्तर प्रदेश: बस के ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत, सभी छत्तीसगढ़ निवासी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह एक बस के एक ट्रक से टकरा जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई, जब अयोध्या से वाराणसी जा रही पर्यटक बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस एक ट्रक से टकरा गई. पुलिस के अनुसार इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि यह घटना लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव में हुई, बस में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु सवार थे. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस में करीब 50 लोग थे. उन्होंने बताया कि बस चालक जैसे ही ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, वह पास के ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की. उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. पुलिस ने बस और ट्रक को जब्त कर लिया है. डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि प्रथम दृष्टया बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है. फिलहाल पूरी जाँच की जा रही है. मृतकों के शवों को उनके परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रा ज.लिा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना तथा डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान आशा (30), गुलाबो (28), रेखा (55) और दीपक ठाकुर (35) के रूप में हुई है, जो सभी छत्तीसगढ़ निवासी हैं.

उन्होंने बताया कि घायलों में तुलसी (50), सुमेश (25), लखन दास (65), सदा मंडल (40), बीरेन मंडल (65), सीमा दास (40) और गीता साहू (38) शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि मामूली रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. जिला प्रशासन ने दुर्घटना में बचे यात्रियों के लिए पुलिस लाइन में भोजन आदि की व्यवस्था की है. अधिकारियों ने बताया कि बाकी यात्रियों को प्रशासन द्वारा व्यवस्थित एक अन्य बस से छत्तीसगढ़ भेज दिया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली
Next Article भारत-पाकिस्तान मैच पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया : राउत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.