Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के विकास के प्रयास सराहनीय: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के विकास के प्रयास सराहनीय: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के विकास के प्रयास सराहनीय: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. राजधानी रायपुर प्रवास के दौरान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज निमोरा स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र-1 का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने केन्द्र में पंजीकृत बच्चों से आत्मीय मुलाकात की, उन्हें गोद में उठाकर दुलारा और उनके लिए संचालित गतिविधियों एवं सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया.

आंगनबाड़ी केन्द्रों की भूमिका की सराहना

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, शिक्षा और संपूर्ण विकास के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय हैं. उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में ईसीसीई (Early Childhood Care and Education) गतिविधियों के अंतर्गत न केवल बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें खेल-खेल में शिक्षा भी दी जा रही है. इससे बच्चों की बौद्धिक, सामाजिक और शारीरिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है.

राष्ट्रीय पोषण माह की प्रासंगिकता पर जोर

अन्नपूर्णा देवी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” के संकल्प के साथ राष्ट्रीय पोषण माह के आठवें संस्करण की शुरूआत की गई है. यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार, कुपोषण उन्मूलन और परिवार की खुशहाली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. अन्नपूर्णा देवी ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हों और स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान दें.

आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म अदा की और बच्चों का अन्नप्राशन कराया. उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों से भी संवाद किया तथा उन्हें योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ उठाने की प्रेरणा दी.

बच्चों की प्रतिभा को सराहा

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बाल-गीत प्रस्तुत किए, जिसे सुनकर केन्द्रीय मंत्री ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की. उन्होंने बच्चों को फल एवं उपहार प्रदान किए. केन्द्रीय मंत्री ने स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता और पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आंगनबाड़ी परिसर में अमरूद, मुनगा, जामुन और आम के पौधे लगाकर हरित वातावरण और पोषण सुरक्षा का संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि पौधरोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है बल्कि बच्चों को ताजगी भरा माहौल भी प्रदान करता है.

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव लव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ शासन की सचिव शम्मी आबिदी, विभागीय संचालक पी.एस. एल्मा, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleIIM बैंगलोर, अहमदाबाद और कलकत्ता दुनिया के शीर्ष 100 बी-स्कूलों में शामिल: क्यूएस रैंकिंग
Next Article पंजाब: NRI व्यक्ति से शादी करने आई 71 वर्षीय अमेरिकी महिला की हत्या
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.