Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अंतरराष्ट्रीय समुदाय सुनिश्चित करे कि लश्कर और जैश को अफगानिस्तान में पनाह न मिले: भारत
International

अंतरराष्ट्रीय समुदाय सुनिश्चित करे कि लश्कर और जैश को अफगानिस्तान में पनाह न मिले: भारत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अंतरराष्ट्रीय समुदाय सुनिश्चित करे कि लश्कर और जैश को अफगानिस्तान में पनाह न मिले: भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

संयुक्त राष्ट्र. भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी संगठन और उनके मददगार अब आतंकवादी गतिविधियों के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल न कर पाएं.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने बुधवार को कहा, ”भारत अफगानिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है.” उन्होंने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का संदर्भ देते हुए कहा, ”अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा घोषित आतंकी संगठन और व्यक्ति जैसे कि आईएसआईएल (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवांट), अल-कायदा, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद व उनके खतरनाक इरादों में मदद करने वाले अब अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए न कर पाएं.” अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में वक्तव्य देते हुए राजदूत हरीश ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच सभ्यतागत संबंध हैं और इस युद्धग्रस्त देश में शांति और स्थिरता बनाए रखने में भारत का ”सर्वोच्च हित” है.

उन्होंने कहा, ”हम अफगानिस्तान से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहमति व सहयोग को अत्यंत आवश्यक मानते हैं. देश में शांति, स्थिरता और विकास को बढ.ावा देने के लिए हम सभी संबंधित पक्षों के साथ सक्रिय रूप से संवाद कर रहे हैं. दोहा में संयुक्त राष्ट्र की बैठकों और अन्य क्षेत्रीय मंचों में हमारी भागीदारी, हमारे इन प्रयासों को दर्शाती है.” राजदूत हरीश ने सुरक्षा परिषद को यह भी बताया कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से दो बार बात कर चुके हैं.

भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की अफगानिस्तान द्वारा की गई कड़ी निंदा का स्वागत किया. इसके साथ ही भारत ने इस बात पर बल दिया कि किसी भी संघर्ष-पश्चात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी नीति में सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करना और हानिकारक गतिविधियों को हतोत्साहित करना आवश्यक है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश से 2,000 किलोग्राम हिल्सा मछली की पहली खेप त्रिपुरा पहुंची
Next Article हिमाचल के बारिश प्रभावित क्षेत्र में कंगना रनौत को करना पड़ा विरोध का सामना
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.