Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»अभिनेता शाहरुख खान के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर भाजपा और कांग्रेस में तकरार
Entertainment

अभिनेता शाहरुख खान के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर भाजपा और कांग्रेस में तकरार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 24, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अभिनेता शाहरुख खान के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर भाजपा और कांग्रेस में तकरार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई/नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक राज पुरोहित ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अभिनेता शाहरुख  खान को कोई पुरस्कार नहीं दिया लेकिन उनकी पार्टी अभिनेता का मूल्यांकन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर करती है. इस पुरस्कार को लेकर दूसरी तरफ विपक्षी दल ने दावा किया कि सरकार ने बिहार विधानसभा चुनावों के कारण ही पिछले 11 वर्षों में पहली बार अभिनेता को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के बारे में सोचा.

राज पुरोहित ने यहां ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि कई लोगों को लगता है कि कांग्रेस ने शाहरुख खान को नजरअंदाज किया. खान को फिल्म ‘जवान’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला जिसे उन्होंने ’12वीं फेल’ अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ साझा किया. राज पुरोहित ने कहा कि भाजपा ने कभी भी अभिनेता को धर्म के आधार पर नहीं आंका बल्कि उनकी प्रतिभा और अभिनय क्षमता को मान्यता दी. उन्होंने कहा कि शाहरुख का पुरस्कार जीतना इस आरोप को खारिज करता है कि भाजपा जाति या धार्मिक आधार पर भेदभाव करती है. राज पुरोहित ने कहा कि भाजपा हमेशा एकता, योग्यता और क्षमता में विश्वास रखती है.

शहर के कांग्रेस के नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य भाई जगताप ने सत्तारू­ढ़ भाजपा पर चुनावी लाभ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया. जगताप ने ‘पीटीआई वीडियोज़’ से कहा, ”आपने उन्हें इन 11 सालों में कोई राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं दिया. अब अचानक क्यों? क्या इसकी वजह बिहार चुनाव है या फिर महाराष्ट्र (स्थानीय निकाय) चुनाव?” जगताप ने अभिनेता को बधाई देते हुए कहा कि खान देश के लिए एक सांस्कृतिक संपत्ति हैं. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि पुरस्कार दिए जाने का समय और इसका राजनीतिक संदेश संदिग्ध सवाल हैं.

कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा ने पहले समाज का ध्रुवीकरण किया और मुसलमानों को चुप करा दिया लेकिन आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के कारण उसे अचानक शाहरुख खान की याद आ गई. जगताप ने कहा, ”शाहरुख खान को सम्मानित करने के पीछे एकमात्र मकसद चुनाव है.”

आर्यन और सुहाना खान ने पिता शाहरुख को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर दी बधाई

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बच्चों, आर्यन और सुहाना ने अपने पिता को पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर बधाई दी और उनके लिए अपनी भावनाएं साझा कीं. आर्यन और सुहाना ने मंगलवार शाम इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट में अपने पिता को बधाई दी.

उन्होंने लिखा, ”आप हमेशा कहते रहे हैं कि आप सिल्वर नहीं जीतते, और गोल्ड हारते हैं, लेकिन यह सिल्वर गोल्ड है. हमें बहुत खुशी है कि आपने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया, पापा आपको बधाई, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.” इस पोस्ट में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की दो तस्वीरें थीं, जहां शाहरुख खान को 2023 की फिल्म ”जवान” में अभिनय के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया था.

वह यह सम्मान विक्रांत मैसी के साथ साझा कर रहे हैं, जिन्हें ”12वीं फेल” में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया.
इससे पहले, शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी. गौरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”क्या यात्रा रही है शाहरुख! राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई!!! आप इसके पूरी तरह हकदार हैंङ्घ यह आपके वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है. अब मैं इस पुरस्कार के लिए एक विशेष ‘मैन्टल’ डिज.ाइन कर रही हूं.”

फिल्म ”जवान” ने दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. यह एक ‘थ्रिलर’ थी, जिसमें शाहरुख खान ने सेना अधिकारी विक्रम राठौड़ और उनके जेलर बेटे आज.ाद की दोहरी भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में थे. आर्यन ने हाल ही में निर्देशन की शुरुआत नेटफ्लिक्स सीरीज. ”द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” से की है जबकि सुहाना ने 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज. हुई फिल्म ”द आर्चीज” के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवैश्विक कारकों से किसानों को नहीं मिल पाता फसलों का उचित मूल्य: गडकरी
Next Article आतंकियों को पनाह देने और अपने लोगों पर बमबारी करने के बजाय अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे पाक: भारत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.