Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»ईओडब्ल्यू/एसीबी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को शराब घोटाले में किया गिरफ्तार
Chhattisgarh

ईओडब्ल्यू/एसीबी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को शराब घोटाले में किया गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 24, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ईओडब्ल्यू/एसीबी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को शराब घोटाले में किया गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो/आर्थिक अपराध शाखा (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और एक अन्य को कथित शराब घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एसीबी/ईओडब्ल्यू ने एक बयान में कहा गया है कि बघेल और दीपेन चावड़ा को “शराब घोटाले” के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया और यहां एक विशेष अदालत (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें छह अक्टूबर तक एसीबी/ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 18 जुलाई को दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित निवास में तलाशी के बाद चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया था. तब से चैतन्य न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे. एसीबी/ईओडब्ल्यू ने उनका पेशी वारंट प्राप्त करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया और औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. एसीबी/ईओडब्ल्यू पिछले साल जनवरी में दर्ज इस मामले में भ्रष्टाचार और आपराधिक पहलुओं की जांच कर रहा है.

कथित तौर पर 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का शराब घोटाला 2019 और 2022 के बीच हुआ था, जब छत्तीसग­ढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी. चैतन्य के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें बिना किसी सबूत के और सिफ.र् दबाव बनाने के लिए गिरफ्तार किया गया है. रिजवी ने कहा कि अब तक (एसीबी/ईओडब्ल्यू द्वारा) दाखिल एक मुख्य आरोपपत्र और कई पूरक आरोपपत्रों में, चैतन्य का नाम किसी में भी नहीं है. उन्होंने कहा कि उन आरोपपत्रों में लगभग 45 लोगों को आरोपी बनाया गया, लेकिन उनमें से 29 को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया.

उन्होंने कहा कि छत्तीसग­ढ़ उच्च न्यायालय द्वारा चैतन्य की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के बाद, उन्हें एसीबी/ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया. ईओडब्ल्यू द्वारा विशेष अदालत के समक्ष गिरफ्तारी का आधार मामले के एक अन्य आरोपी लक्ष्मी नारायण बंसल का बयान है. अधिवक्ता ने कहा कि मुख्य तथ्य यह है कि चैतन्य का नाम किसी भी आरोप पत्र में नहीं है. उन्होंने कहा कि इसी विशेष अदालत ने बंसल के खिलाफ वारंट जारी किया है.

ईडी ने 15 सितंबर को रायपुर की विशेष अदालत में दायर अपनी चौथी पूरक अभियोजन शिकायत (आरोप पत्र) में दावा किया कि चैतन्य छत्तीसग­ढ़ में “शराब घोटाले” के पीछे के सिंडिकेट के मुखिया थे और उन्होंने इससे उत्पन्न लगभग एक हजार करोड़ रुपये का व्यक्तिगत रूप से प्रबंधन किया था. ईडी ने यह भी दावा किया कि चैतन्य ने जानबूझकर अपराध की आय को छिपाने, रखने, हेरफेर में सहायता की, और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर साजिश रची.

एसीबी/ईओडब्ल्यू ने पिछले साल 17 जनवरी को ‘शराब घोटाले’ में एक प्राथमिकी दर्ज की थी. विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा कांग्रेस को हराने के लगभग एक महीने बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड सहित 70 व्यक्तियों और कंपनियों को नामजद किया गया था.

ईडी ने दावा किया था कि सिंडिकेट ने लेखा-जोखा वाली और आधिकारिक शराब की बिक्री और बेहिसाब अवैध शराब की बिक्री पर कमीशन वसूलने के अलावा, छत्तीसग­ढ़ में काम करने के लिए शराब बनाने वालों से रिश्वत भी ली जिससे वे एक गिरोह बना सके और पूरे बाजार हिस्से को आपस में बांट सकें.

ईडी ने कहा है कि जांच से पता चला है कि अपराध की पूरी आय तत्कालीन अधिकारियों और राज्य में तत्कालीन सत्तारू­ढ़ पार्टी- छत्तीसग­ढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोगों द्वारा एकत्र और हड़पी जा रही थी. ईडी ने जनवरी में मामले की जांच के तहत पूर्व आबकारी मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के अलावा अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपार्टी छोड़ने के सवाल पर बोले आजम खान: अखिलेश से उतना ही प्यार करता हूं जितना नेता जी से करता था
Next Article नेपाल: प्रधानमंत्री कार्की ने राष्ट्रपति से मुलाकात की, नये मतदाता पंजीकरण से संबंधित अध्यादेश जारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.