Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»नेपाल: प्रधानमंत्री कार्की ने राष्ट्रपति से मुलाकात की, नये मतदाता पंजीकरण से संबंधित अध्यादेश जारी
International

नेपाल: प्रधानमंत्री कार्की ने राष्ट्रपति से मुलाकात की, नये मतदाता पंजीकरण से संबंधित अध्यादेश जारी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
नेपाल: प्रधानमंत्री कार्की ने राष्ट्रपति से मुलाकात की, नये मतदाता पंजीकरण से संबंधित अध्यादेश जारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

काठमांडू. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बुधवार को मतदाता पंजीकरण अधिनियम में संशोधन से संबंधित एक अध्यादेश जारी किया, जिससे मार्च 2026 के आम चुनाव से पहले नये मतदाताओं के नाम दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया. यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की द्वारा राष्ट्रपति पौडेल से मुलाकात के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने आम चुनाव समय पर कराने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की.

राष्ट्रपति कार्यालय के एक सूत्र के अनुसार, राष्ट्रपति ने मंत्रिपरिषद की सिफारिश के आधार पर नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 114 की धारा(1) के अनुसार बुधवार को यह अध्यादेश जारी किया. मतदाता पंजीकरण अधिनियम, 2073 बिक्रम संवत में संशोधन से पांच मार्च, 2026 को होने वाले आगामी चुनाव के लिए नये मतदाताओं के नाम दर्ज करने का रास्ता साफ हो जाएगा. कार्की की राष्ट्रपति पौडेल के साथ राष्ट्रपति भवन (शीतल निवास) में मुलाकात, प्रधानमंत्री द्वारा यहां निर्वाचन आयोग (ईसी) के अधिकारियों के साथ आम चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के एक दिन बाद हुई.

कार्की (73) बारह सितंबर को प्रधानमंत्री बनी थीं. इसके साथ ही के पी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से राजनीतिक अनिश्चितता का दौर समाप्त हो गया था. भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के मुद्दे पर युवाओं के नेतृत्व वाले ‘जेन जेड’ समूह ने ओली की सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया था.

पौडेल ने कार्की की सिफारिश पर प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया और नए चुनाव कराने के लिए पांच मार्च की तिथि घोषित की थी.
राष्ट्रपति कार्यालय के करीबी सूत्रों ने बताया, ”पौडेल के साथ बैठक के दौरान, कार्की ने वर्तमान राजनीतिक व सुरक्षा स्थिति, पांच मार्च 2026 को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव और देश की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की.” कार्की ने मंगलवार को कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी के साथ बैठक के दौरान आवश्यक कानूनी संशोधनों, चुनाव प्रबंधन, संसाधन जुटाने और अन्य संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया था.

आयोग की सूचना अधिकारी सुमन घिमिरे ने कहा, ”आयोग जल्द से जल्द नये मतदाताओं के नाम एकत्र करने के लिए एक कार्य योजना तैयार करेगा.” उन्होंने बताया कि यह अध्यादेश युवा पी­ढ़ी को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगा. उन्होंने कहा, ”चूंकि चुनाव की तारीख पांच मार्च, 2026 तय की गई है, इसलिए हम चार मार्च तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को मतदान का अधिकार देने का प्रयास करेंगे.” फिलहाल 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र मतदाताओं की अनुमानित संख्या 1,81,68,000 है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleईओडब्ल्यू/एसीबी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को शराब घोटाले में किया गिरफ्तार
Next Article लद्दाख में हुई हिंसा में राजनीति और निजी लाभ से प्रेरित साजिश की बू आ रही है: सरकारी सूत्र
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.