Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»पहलगाम हमले से पहले हुई थी ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग, भारत-पाक अब भी खेल रहे क्रिकेट: दिलजीत दोसांझ
Entertainment

पहलगाम हमले से पहले हुई थी ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग, भारत-पाक अब भी खेल रहे क्रिकेट: दिलजीत दोसांझ

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पहलगाम हमले से पहले हुई थी ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग, भारत-पाक अब भी खेल रहे क्रिकेट: दिलजीत दोसांझ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. पाकिस्तानी कलाकार के साथ फिल्म में काम करने के कारण कुछ लोगों द्वारा राष्ट्रविरोधी करार दिए जाने के बाद गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि फिल्म ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग पहलगाम आतंकी हमले से पहले हुई थी और उल्लेख किया कि भारत और पाकिस्तान अब भी क्रिकेट खेल रहे हैं.

यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई, लेकिन विदेशी सिनेमाघरों में दिखाई गई. इस फिल्म में पाकिस्तान की हनिया आमिर भी हैं.
इस फिल्म ने सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर हंगामा मचा दिया, जहां कुछ लोगों ने दोसांझ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और फिल्म यूनियन ने 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद एक पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने के लिए उनकी आलोचना की. आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे.

बुधवार शाम कुआलालंपुर में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आहत दिख रहे दोसांझ ने अपनी फिल्म पर हुए विवाद का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मीडिया ने मुझे देशद्रोही दिखाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पंजाबी और सिख समुदाय कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकते.” दोसांझ ने आगे कहा, “जब फरवरी में मेरी फिल्म ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग हो रही थी, तब मैच खेले जा रहे थे. उसके बाद, पहलगाम में दुखद आतंकी हमला हुआ. उस समय और अब भी, हम हमेशा यही प्रार्थना करते हैं कि आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. फर्क इतना है कि मेरी फिल्म की शूटिंग हमले से पहले हुई थी और मैच अभी भी खेले जा रहे हैं.” दुबई में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दो बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं.

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दोसांझ संगीत कार्यक्रम में मौजूद व्यक्ति द्वारा लहराए जा रहे तिरंगे को सलामी देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. मलेशिया की राजधानी में एक्सियाटा एरीना में उपस्थित लोगों से कुछ शब्द कहने की अनुमति मांगने से पहले उन्होंने पंजाबी में कहा, “वह मेरे देश का झंडा है. हमेशा इसका सम्मान करें.” जून में ‘बीबीसी एशियन नेटवर्क’ को दिए एक साक्षात्कार में दोसांझ ने “सरदार जी 3” को विदेशों में रिलीज करने के अपने फ़ैसले का बचाव किया था.

उन्होंने कहा, “जब यह फिल्म बनी थी, तब हालात ठीक थे…हमने इसे फरवरी में शूट किया था और उस समय सब कुछ ठीक चल रहा था. देखिए, बहुत सी चीजें, बड़ी चीज़ें, हमारे नियंत्रण में नहीं होतीं. इसलिए निर्माताओं ने फैसला किया कि अब यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी, तो इसे विदेशों में ही रिलीज कर देते हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवैश्विक अनिश्चितता में भी भारत का जुझारूपन मजबूत आर्थिक बुनियाद से बना रहा: सीतारमण
Next Article छत्तीसगढ़ के नए CS होंगे विकास शील: 30 सितंबर को अमिताभ जैन होंगे सेवानिवृत्त, आदेश हुआ जारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.