Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»शेयर बाजार में लगातार आठवें दिन गिरावट, मौद्रिक समीक्षा से पहले निवेशक सतर्क
Business

शेयर बाजार में लगातार आठवें दिन गिरावट, मौद्रिक समीक्षा से पहले निवेशक सतर्क

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शेयर बाजार में लगातार आठवें दिन गिरावट, मौद्रिक समीक्षा से पहले निवेशक सतर्क
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने और नीतिगत ब्याज दर पर रिजर्व बैंक के फैसले से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार आठवें दिन भी गिरकर बंद हुए. सेंसेक्स में 97 अंक और निफ्टी में 24 अंक की गिरावट रही.
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती ब­ढ़त गंवाकर 97.32 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,267.62 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इसने 80,677.82 के ऊपरी और 80,201.15 के निचले स्तर को भी छुआ.

यह लगातार आठवां कारोबारी सत्र रहा जिसमें सेंसेक्स नुकसान के साथ बंद हुआ. इन आठ दिनों में सेंसेक्स कुल 2,746.34 अंक यानी 3.30 प्रतिशत टूट चुका है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 23.80 अंक यानी 0.10 प्रतिशत गिरकर 24,611.10 अंक पर बंद हुआ. विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच मौद्रिक समीक्षा के फैसले से पहले घरेलू बाजार में सतर्क धारणा हावी रही. इसके अलावा वायदा अनुबंधों की मासिक समाप्ति का दिन भी होने से कारोबार सीमित रहा.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक इस समय चल रही है. इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी बुधवार को दी जाएगी. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से आईटीसी, भारती एयरटेल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी दर्ज की गई.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “नीतिगत दर पर फैसले से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने, वायदा सौदों की मासिक समाप्ति के दिन घरेलू बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था. हालांकि पिछले सप्ताह की लगातार गिरावट के बाद बाजार ने स्थिर होने की कोशिश की.” नायर ने कहा कि बाजार प्रतिभागियों को रेपो दर पर घोषणा के अलावा आरबीआई की टिप्पणियों का भी बेसब्री से इंतजार है. हालांकि बाजार काफी हद तक रेपो दर के यथावत रहने का अनुमान कर रहा है.
व्यापक बाजार में बाजार नियामक सेबी की तरफ से मान इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड और उसके तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद कंपनी के शेयरों में 10.6 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई.

मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.04 प्रतिशत की मामूली ब­ढ़त के साथ बंद हुआ जबकि छोटी कंपनियों का स्मालकैप सूचकांक लगभग स्थिर रहा. ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोन्मुदी आर. ने कहा, “अब सबकी नजरें रिजर्व बैंक के नीतिगत मौद्रिक निर्णय पर लगी हुई हैं. यह अल्पावधि में धारणा तय करने का काम कर सकता है.” एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए.

यूरोप के बाजारों में दोपहर कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला. सोमवार को अमेरिकी बाजार ब­ढ़त के साथ बंद हुए थे.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,831.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,845.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने सोमवार को अपनी तीन दिवसीय विचार-विमर्श बैठक शुरू की. आरबीआई की ब्याज दर निर्धारण समिति का निर्णय बुधवार को घोषित किया जाएगा. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत गिरकर 67.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. सेंसेक्स सोमवार को 61.52 अंक गिरकर 80,364.94 अंक और निफ्टी 19.80 अंक कमजोर होकर 24,634.90 अंक पर रहा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपाकिस्तानी खिलाड़ियों की छींटाकशी का सबसे सही जवाब एशिया कप जीतना ही था : तिलक
Next Article विजय की रैली में बिजली गुल हो जाना, संकरी जगह; ‘कुछ तो गड़बड़ है’ : हेमा मालिनी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.