Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»Pakistan: भारत से हार के बाद अपने ही खिलाड़ियों पर बौखलाया PCB, NOC निलंबित किया, विदेशी लीग में खेलने पर रोक
International

Pakistan: भारत से हार के बाद अपने ही खिलाड़ियों पर बौखलाया PCB, NOC निलंबित किया, विदेशी लीग में खेलने पर रोक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Pakistan: भारत से हार के बाद अपने ही खिलाड़ियों पर बौखलाया PCB, NOC निलंबित किया, विदेशी लीग में खेलने पर रोक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत से हार के एक दिन बाद अपने खिलाड़ियों के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) निलंबित कर दिए हैं। यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स और वहां के खेल पत्रकार फैजान लखानी द्वारा साझा की गई। एनओसी के निलंबन का मतलब है कि अब राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किसी भी विदेशी टी20 या फ्रेंचाइजी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल समां टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीसीबी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सैयद समीरे अहमद ने खिलाड़ियों को यह निर्देश जारी किया कि वे विदेशी लीग्स की बजाय घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित करें।

फैसले से प्रभावित होने वाले खिलाड़ी
इस फैसले से पाकिस्तान के शीर्ष क्रिकेटर सीधे प्रभावित होंगे। इनमें बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, फहीम अशरफ और शादाब खान शामिल हैं, जो इस साल ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL 15) में खेलने वाले थे। इसके अलावा, हरिस राउफ और अन्य खिलाड़ी भी आईएलटी20 जैसी फ्रेंचाइजी लीग्स में जाने वाले थे।

हालांकि, इन मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि PCB ने स्पष्ट नहीं किया कि एनओसी निलंबन का कारण क्या है, लेकिन क्रिकेट सर्कल में यह माना जा रहा है कि बोर्ड का यह कदम एशिया कप में टीम के खराब प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिक्रिया है। समां टीवी के अलावा प्रो पाकिस्तानी डॉट पीके में भी यही बात बताई गई है।

फाइनल में पाकिस्तान की हार
एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान और भारत के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भारत ने अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। इस मैच में कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को तहस-नहस कर दिया, जबकि तिलक वर्मा (69*) और शिवम दुबे (33) की पारी ने भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीता।

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर लगातार तीन जीत हासिल की। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा, फहीम अशरफ और हसन अली सहित सभी खिलाड़ी लाहौर लौट गए। एशिया कप की इस शर्मनाक हार ने पीसीबी के शीर्ष अधिकारियों को कठोर कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

घरेलू क्रिकेट और प्राथमिकता
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि पीसीबी का यह कदम घरेलू क्रिकेट और राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता देने का संकेत है। पाकिस्तान में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर रहा है, लेकिन बोर्ड का संदेश साफ है- पहले देश और घरेलू क्रिकेट। आश्चर्य की बात तो यह है कि भारत से हार के बाद हर बार इस तरह की खबरें आती हैं, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानी के क्रिकेट ढांचे में कोई सुधार नहीं आया है।

टीम की स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। कभी पीसीबी अध्यक्ष तो कभी टीम का कप्तान तो कभी कोच बदल दिया जाता है। खिलाड़ियों पर भरोसा जताने की जगह उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है। इस बार तो पाकिस्तानियों को टीम इंडिया से एक ही टूर्नामेंट में तीन बार हार मिली। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव के आसार हैं। पाकिस्तानी फैंस तो नकवी को हटाने की मांग तक कर चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी कि एनओसी रद्द करने से खिलाड़ी बगावत करते हैं या नहीं, क्योंकि पहले भी ऐसी स्थिति बन चुकी है और तब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बगावत की थी। खासकर युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी, जो सीमित अवसरों में अपना करियर चमकाना चाहते हैं, इस निलंबन से प्रभावित होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में बाल विवाह पर सख्ती, 2028-29 तक खत्म करने का लक्ष्य – सीएम विष्णुदेव साय
Next Article संघ को कुचलने के प्रयास हुए, साजिशें हुईं, पर…’: शताब्दी समारोह में PM मोदी ने गिनाईं RSS की उपलब्धियां
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.