Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»अंबानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय, अदाणी को पीछे छोड़ा: हुरुन सूची
Business

अंबानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय, अदाणी को पीछे छोड़ा: हुरुन सूची

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अंबानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय, अदाणी को पीछे छोड़ा: हुरुन सूची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गौतम अदाणी को पीछे छोड़ते हुए वर्ष 2025 में सबसे अमीर भारतीय का अपना खिताब दोबारा हासिल कर लिया है. बुधवार को प्रकाशित देश के सबसे अमीर लोगों की सूची में यह जानकारी दी गई. ‘एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025’ के मुताबिक, 68 वर्षीय अंबानी की संपत्ति इस साल भले ही छह प्रतिशत घटकर 9.55 लाख करोड़ रुपये रह गई है लेकिन वह सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी 8.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं.

पिछले साल अदाणी ने अंबानी को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया था. उनके समूह के शेयरों ने अमेरिकी निवेश फर्म हिंडनबर्ग के आरोपों से हुए नुकसान की भरपाई कर ली थी जिससे उनकी संपत्ति 95 प्रतिशत उछलकर 11.6 लाख करोड़ रुपये हो गई थी. एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ??2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं. साइरस पूनावाला और उनका परिवार 2.46 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे जबकि कुमार मंगलम बिड़ला 2.32 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर रहे.

सूची में शामिल अमीरों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग आधा है. इस सूची में 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले कुल 1,687 व्यक्ति शामिल हैं जो पिछले साल के मुकाबले 284 अधिक है. सूची में 148 लोग पहली बार शामिल हुए हैं.

हुरुन ने कहा कि भारत में पिछले दो साल से हर हफ्ते एक व्यक्ति अरबपति बना है और इस सूची में शामिल लोगों की संपत्ति में हर दिन औसतन 1,991 करोड़ रुपये का इजाफा हो रहा है. एआई सर्च इंजन परप्लेक्सिटी के संस्थापक 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में पहली बार शामिल हुए हैं. वह सूची में शामिल 350 अरबपतियों में सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं.

नीरज बजाज और उनके परिवार की संपत्ति 43 प्रतिशत बढ.कर 2.33 लाख करोड़ रुपये हो गई, जिससे वे चार पायदान ऊपर चढ.कर छठे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं. ई-कॉमर्स मंच जेप्टो के सह-संस्थापक आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा भी युवा अरबपतियों की सूची में शामिल हैं. वोहरा और पलिचा की कुल संपत्ति क्रमश? 4,480 करोड़ रुपये और 5,380 करोड़ रुपये है.

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, “जेप्टो के युवा सह-संस्थापकों कैवल्य वोहरा और आदित पलिचा का जबरदस्त उदय इस बात पर प्रकाश डालता है कि किस प्रकार प्रौद्योगिकी और नवाचार संपत्ति सृजन की समयसीमा को सीमित कर रहे हैं.” सूची में एसजी फिनसर्व के रोहन गुप्ता एवं परिवार (1,140 करोड़ रुपये) और भारतपे के शाश्वत नकरानी (1,340 करोड़ रुपये) भी मौजूद हैं. सबसे युवा अरबपतियों में ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल (31) भी शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 14,400 करोड़ रुपये है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहिला वनडे विश्व कप: ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया
Next Article शाहरुख अरबपतियों की सूची में शामिल, जूही चावला दूसरी अमीर फिल्मी हस्ती
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.