Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»आठ दिनों की गिरावट से उबरा बाजार, आरबीआई के रुख से सेंसेक्स 716 अंक उछला
Business

आठ दिनों की गिरावट से उबरा बाजार, आरबीआई के रुख से सेंसेक्स 716 अंक उछला

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 1, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
आठ दिनों की गिरावट से उबरा बाजार, आरबीआई के रुख से सेंसेक्स 716 अंक उछला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. रेपो दर को स्थिर रखने और वृद्धि अनुमान ब­ढ़ाने के रिजर्व बैंक के कदम से घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को काफी उत्साह रहा और यह आठ दिनों की लगातार गिरावट से उबरने में सफल रहा. सेंसेक्स 716 अंक उछल गया जबकि निफ्टी में 225 अंकों की तेजी रही. विश्लेषकों ने कहा कि मौद्रिक घोषणा के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के रुझान और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भी स्थानीय निवेशकों की धारणा को मजबूती दी.

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 715.69 अंक यानी 0.89 प्रतिशत उछलकर 80,983.31 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 800.81 अंक ब­ढ़कर 81,068.43 अंक पर पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 225.20 अंक यानी 0.92 प्रतिशत च­ढ़कर 24,836.30 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स में सबसे ज़्यादा 5.54 प्रतिशत की ब­ढ़त दर्ज की गई. उसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा. हालांकि, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट का रुझान रहा.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “शेयर बाजार में एक व्यापक दायरे में कारोबार हुआ. रिजर्व बैंक का फैसला उम्मीदों के अनुरूप रहने के साथ अधिक संरचनात्मक रहा. आरबीआई के लचीले रुख और आर्थिक वृद्धि के बेहतर अनुमान ने निवेशकों और बाजार के विश्वास को मजबूत किया है.” आरबीआई ने प्रमुख नीतिगत दरों को उम्मीद के अनुरूप अपरिर्वितत रखा. उसे अमेरिकी शुल्क के प्रभाव के साथ पहले हो चुकी दर कटौती और जीएसटी में हालिया कर कटौती के प्रभाव पर अधिक स्पष्टता का इंतजार है.

हालांकि, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आने वाले महीनों में अमेरिकी शुल्क के किसी भी संभावित असर से अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए ढील की गुंजाइश का संकेत दिया. आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने और “तटस्थ” नीतिगत रुख जारी रखने का भी फैसला किया. इसके अलावा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान ब­ढ़ाकर 6.8 प्रतिशत करने और मुद्रास्फीति अनुमानों को घटाकर 2.6 प्रतिशत करने की घोषणा की गई. छोटी कंपनियों का बीएसई स्मालकैप सूचकांक 1.16 प्रतिशत ब­ढ़ गया जबकि मिडकैप सूचकांक में 0.91 प्रतिशत की तेजी रही.

सभी क्षेत्रवार सूचकांक ब­ढ़त के साथ बंद हुए. बैंकिंग खंड में सर्वाधिक 1.44 प्रतिशत की तेजी रही जबकि दूरसंचार खंड 1.26 प्रतिशत और वित्तीय सेवा खंड 1.22 प्रतिशत च­ढ़ गया. बीएसई पर सूचीबद्ध 2,797 कंपनियों में तेजी दर्ज की गई जबकि 1,360 शेयरों में गिरावट रही और 134 अन्य अपरिर्वितत रहीं.

ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर. ने कहा, “अमेरिका के ऊंचे शुल्क से पैदा हुई आशंकाओं के बीच आरबीआई की टिप्पणी ने विश्वास बहाल करने में मदद की. यह वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के व्यापक-आर्थिक बुनियादी पहलुओं में जुझारूपन को दर्शाता है.” एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ. चीन के बाजार राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी के कारण बंद रहे.

यूरोप के शेयर बाजार ब­ढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को ब­ढ़त के साथ बंद हुए. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,327.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,761.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत गिरकर 65.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. इसके पहले घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ दिन गिरावट रही. इस दौरान सेंसेक्स 2,746.34 अंक यानी 3.30 प्रतिशत और निफ्टी 812.5 अंक यानी 3.19 प्रतिशत गिर गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएनसीआरबी आंकड़े: मणिपुर में 2023 में दंगाई भीड़ के हाथों 11 पुलिसकर्मी मारे गए
Next Article वांगचुक की रासुका के तहत हिरासत विश्वसनीय आधार पर: लद्दाख प्रशासन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.