Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»जुबिन के अंतिम समय में मौजूद लोग यदि जांच से बचते हैं तो कड़ी कार्रवाई होगी: शर्मा
Country

जुबिन के अंतिम समय में मौजूद लोग यदि जांच से बचते हैं तो कड़ी कार्रवाई होगी: शर्मा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 5, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जुबिन के अंतिम समय में मौजूद लोग यदि जांच से बचते हैं तो कड़ी कार्रवाई होगी: शर्मा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि गायक जुबिन गर्ग के अंतिम समय में सिंगापुर में नौका पर उनके साथ मौजूद लोगों की वापसी ”पूरी तरह से उन पर निर्भर करेगी”, लेकिन यदि वे छह अक्टूबर की समय सीमा के भीतर एसआईटी जांच के लिए नहीं आते हैं तो सख्त कदम उठाए जाएंगे.

शर्मा ने कोकराझार में एक कार्यक्रम से इतर कहा, ”उनकी वापसी पूरी तरह से उन पर निर्भर करेगी. असम सरकार उन्हें सिंगापुर से वापस नहीं ला सकती, लेकिन हम उनके माता-पिता से बात कर सकते हैं ताकि वे उन्हें जांच के लिए वापस आने को कह सकें.” उन्होंने कहा कि छह अक्टूबर की समय सीमा उन सभी लोगों के लिए पहले ही तय कर दी गई है जो जुबिन के अंतिम क्षणों में सिंगापुर में थे, जहां समुद्र में तैरते समय उनकी मौत हो गई थी.

शर्मा ने कहा, ”यदि वे सोमवार तक वापस नहीं आते हैं, तो हमें कड़े कदम उठाने होंगे. हमें उन्हें एक विशेष प्रक्रिया के जरिये वापस लाना होगा.” मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि जब तक नौका में गायक के साथ मौजूद लोग जांच एजेंसी के समक्ष अपना बयान दर्ज नहीं कराते, तब तक जांच पूरी नहीं हो सकती.

इस बीच, एक चिकित्सक ने लतासिल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें गर्ग की मौत में ‘असम एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर’ के 11 सदस्यों की संलिप्तता का आरोप लगाया गया है. पुलिस शिकायत की जांच कर रही है. गायक की मौत की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने ‘असम एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर’ के 11 सदस्यों में से आठ को छह अक्टूबर तक पेश होने के लिए पहले ही समन जारी कर दिया है. तन्मय फुकन, अभिमन्यु तालुकदार, देबज्योति हजारिका, रूपकमल कलिता, भास्कर दत्ता, सिद्धार्थ बोरा, परीक्षित शर्मा और वाजेद अहमद को समन जारी किया गया है.

जिन लोगों को समन जारी किये गये हैं उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वे लोग जांच का हिस्सा बनने आ रहे हैं या नहीं. परिवार के एक सदस्य ने कहा, ”हम उनके संपर्क में हैं, लेकिन नियमित रूप से नहीं और जुबिन की मौत से सभी बहुत दुखी हैं. अगर वे आएंगे, तो हमें जरूर पता चल जायेगा. लेकिन उन्होंने हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया है.” मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच ‘अच्छी तरह आगे ब­ढ़ रही है’ और जिन लोगों से ”मैंने बात की है, वे असम सरकार द्वारा जांच को आगे ब­ढ़ाने के तरीके से बहुत संतुष्ट हैं”.

उन्होंने कहा, ”हमने घटना से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी जा रही है. सभी से पूछताछ की जा रही है.” ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ (एनईआईएफ) के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत, गायक के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, उनके संगीतकार शेखरज्योति गोस्वामी और गायक अमृतप्रभा महंत समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

गायक एनईआईएफ में शामिल होने के लिए सिंगापुर गये थे. सिंगापुर के एक द्वीप पर तैरते समय डूबने से उनकी मौत हो गई थी.
महंत, शर्मा और कई अन्य के खिलाफ राज्यभर में 60 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गईं, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सभी प्राथमिकियों को सीआईडी ??को स्थानांतरित करने और गहन जांच के लिए एक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था.

गायक की यहां की गई दूसरी पोस्टमार्टम जांच को सार्वजनिक किये जाने के बारे में शर्मा ने कहा, ”हम इसे सार्वजनिक नहीं करेंगे, लेकिन अगर कोई इसे देखना चाहता है, तो मैं सीआईडी ??को इसके बारे में बताऊंगा और वे जाकर इसे देख सकते हैं.” पहला शव परीक्षण सिंगापुर में किया गया और रिपोर्ट वहां भारतीय उच्चायुक्त को सौंप दी गई है. शर्मा ने कहा कि असम जातीय परिषद (एजेपी) के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई इसे देखना चाहते हैं और वह रिपोर्ट देखने के लिए संबंधित अधिकारी से समय मांग सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयूक्रेन पर रूस के हमले में पांच लोगों की मौत
Next Article वैज्ञानिक पद्धति और नवाचारी खनन के माध्यम से विकास और पारदर्शिता की नई कहानी लिख रहा है छग
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.