Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»कांग्रेस ने दुश्मन का साथ चुना: पाक को रूसी JF-17 इंजन देने की खबरों पर जयराम के हमले पर BJP
International

कांग्रेस ने दुश्मन का साथ चुना: पाक को रूसी JF-17 इंजन देने की खबरों पर जयराम के हमले पर BJP

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कांग्रेस ने दुश्मन का साथ चुना: पाक को रूसी JF-17 इंजन देने की खबरों पर जयराम के हमले पर BJP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाकिस्तान को जेएफ-17 जेट इंजन की आपूर्ति पर रूस के आगे ब­ढ़ने की खबरों को रविवार को ”गैरजिम्मेदाराना सूचना युद्ध” करार दिया और इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की. भाजपा ने कांग्रेस पर भारत के बजाय ”दुश्मन का पक्ष लेने” का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान जेएफ-17 के लिए रूस द्वारा इंजन की आपूर्ति किए जाने संबंधी मीडिया खबरों का हवाला देते हुए शनिवार को कहा था कि यह मोदी सरकार की कूटनीति की विफलता है और उसे देश को यह बताना चाहिए कि भारत का एक भरोसेमंद साथी रूस, पाकिस्तान को सैन्य सहयोग क्यों दे रहा है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उन खबरों का हवाला दिया था जिनमें कहा गया है कि रूस जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए उन्नत आरडी-93एमए इंजन की आपूर्ति कर रहा है.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मोदी सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि रूस, जो कभी भारत का सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार रहा है, उसने भारत की तमाम अपील को नजरअंदाज करते हुए पाकिस्तान के चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए उन्नत आरडी-93एमए इंजन की आपूर्ति क्यों शुरू कर दी.” रमेश ने दावा किया कि यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री मोदी की उस व्यक्तिगत कूटनीति की एक और नाकामी को उजागर करता है, जो राष्ट्रीय हितों से अधिक छवि निर्माण और वैश्विक तमाशे को प्राथमिकता देती रही है.

भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने पलटवार करते हुए मीडिया की एक अन्य खबर का हवाला दिया और कहा कि रूस ने उन दावों को खारिज किया है कि मॉस्को जेएफ-17 थंडर ब्लॉक-3 लड़ाकू विमानों के लिए पाकिस्तान को आरडी-93एमए इंजन की आपूर्ति पर आगे ब­ढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि रमेश ने एक अखबार में छपी खबर पर भरोसा किया, जिसमें ”पाकिस्तान समर्थक दुष्प्रचार के लिए कुख्यात एक कम-ज्ञात वेबसाइट” का हवाला दिया गया है. मालवीय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं. कोई विश्वसनीय स्रोत नहीं. बस गैरजिम्मेदाराना सूचना युद्ध का एक और दौर तथा कांग्रेस के संचार प्रमुख ने एक बार फिर भारत के साथ खड़े होने के बजाय दुश्मन का पक्ष लेने का फैसला किया.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया, वनडे में अजेय क्रम जारी रखा
Next Article कटक में ताजा हिंसा; सरकार ने इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद किया, माझी एवं पटनायक की शांति की अपील
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.