Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»मैं परिवारवाद की उपज हूं, लेकिन वंशवाद सफलता की गारंटी नहीं देता: रणबीर कपूर
Entertainment

मैं परिवारवाद की उपज हूं, लेकिन वंशवाद सफलता की गारंटी नहीं देता: रणबीर कपूर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मैं परिवारवाद की उपज हूं, लेकिन वंशवाद सफलता की गारंटी नहीं देता: रणबीर कपूर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. खुद को ‘परिवारवाद की उपज’ बताते हुए, अभिनेता रणबीर कपूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें हमेशा से एक फिल्मी परिवार में जन्म के फायदों का एहसास था, लेकिन वंशवाद कभी सफलता की गारंटी नहीं देता. कपूर परिवार की चौथी पी­ढ़ी के सदस्य, रणबीर ने कहा कि उन्हें फिल्म जगत में बने रहने के लिए एक व्यक्तिगत दृष्टिकोण विकसित करना पड़ा और स्वतंत्र रूप से अपनी प्रतिभा साबित करनी पड़ी.

रणबीर कपूर (43) ने कहा, ”मैं परिवारवाद की देन हूं और मुझे जिंदगी में यह बहुत आसानी से मिल गया, लेकिन मुझे हमेशा कड़ी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि मैं ऐसे परिवार से आता हूं और अगर मेरा दृष्टिकोण व्यक्तिगत नहीं है और अगर मैं अपना नाम नहीं बना पाता, तो मैं फिल्म उद्योग में सफल नहीं हो पाऊंगा.” उन्होंने कहा, ”आप लोग मेरे परिवार की सफलता का जश्न मनाते हैं, लेकिन असफलताएं भी बहुत हैं, और जितना आप सफलता से सीखते हैं, उतना ही असफलता से भी सीखते हैं.” अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे रणबीर, फिल्म निर्माता सुभाष घई के फिल्म संस्थान व्हिसलिंग वुड्स में ‘सेलिब्रेट सिनेमा 2025’ उत्सव के दौरान ‘महान फिल्म निर्माता राज कपूर और गुरु दत्त को श्रद्धांजलि’ विषयक सत्र में बोल रहे थे.

कपूर ने कहा, ”इस परिवार में पैदा होने पर मुझे कैसा लगता है? मेरे लिए यह किसी भी अन्य सामान्य परिवार की तरह ही था, मुझे इससे बेहतर कुछ नहीं पता था.” उन्होंने कहा कि वह संगीत निर्देशकों, गायकों और गीतकारों को उनके घर आकर दादा राज कपूर की फिल्मों के गाने तैयार करते देखते हुए बड़े हुए हैं.

‘वेक अप सिड’, ‘रॉकस्टार’, ‘बर्फी’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लोकप्रियता हासिल करने वाले रणबीर ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत पहले ही सीख लिया था कि फिल्म निर्माण एक सामूहिक प्रयास है. उन्होंने अपने परदादा पृथ्वीराज कपूर के शब्दों का उल्लेख करते हुए कहा, ”फिल्म निर्माण कोई तानाशाही नहीं है, यह कई लोगों और कलाकारों का एक साथ आना, किसी चीज में विश्वास करना और लोगों को प्रेरित करने में विश्वास करना है.” इस कार्यक्रम में, घई ने अपने संस्थान के छात्रों के लिए राज कपूर और गुरु दत्त के नाम पर दो छात्रवृत्तियों की घोषणा की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने भारत की वृद्धि गाथा का हिस्सा बनने के लिए वैश्विक कंपनियों को किया आमंत्रित
Next Article मुख्यमंत्री साय : जनभागीदारी से जल संचयन कर सुरक्षित होगा हमारा भविष्य
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.