Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»ED: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के अधिकारी को ईडी ने किया गिरफ्तार, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई
Business

ED: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के अधिकारी को ईडी ने किया गिरफ्तार, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ED: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के अधिकारी को ईडी ने किया गिरफ्तार, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ED: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस समूह (अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप) के एक शीर्ष अधिकारी को धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अशोक पाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। यह मामला 68 करोड़ रुपये की कथित फर्जी बैंक गारंटी जारी करने से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि ईडी अनिल अंबानी समूह की कई कंपनियों से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच कर रही है।

ईडी ने शुक्रवार रात उन्हें धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया। शनिवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी रिमांड की मांग करेगी।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला रिलायंस एनयू बेस (NU BESS) लिमिटेड से जुड़ा है, जो कि रिलायंस पावर की सहायक कंपनी है। आरोप हैं कि इस कंपनी ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) को 68.2 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा कराई थी, जो कि बाद में फर्जी पाई गई थी। इस कंपनी का पुराना नाम महाराष्ट्र एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड था।

ईडी की जांच में पाया गया कि ओडिशा स्थित कंपनी बिस्वाल ट्रेडलिंक व्यावसायिक समूहों को कमीशन लेकर फर्जी बैंक गारंटी उपलब्ध कराती थी। अगस्त में एजेंसी ने इस कंपनी और उसके प्रमोटर्स के ठिकानों पर छापे मारे थे और इसके प्रबंध निदेशक पार्थसारथी बिस्वाल को गिरफ्तार किया था।

रिलायंस समूह ने पहले कहा था कि रिलायंस पावर इस मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश का शिकार हुई है, और इस संबंध में उन्होंने 7 नवंबर 2024 को स्टॉक एक्सचेंज से आवश्यक खुलासे किए थे। समूह के प्रवक्ता ने बताया था कि उन्होंने अक्टूबर 2024 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में तीसरे पक्ष (आरोपी कंपनी) के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी और कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

फर्जी ईमेल-आईडी गढ़ कर रची गई साजिश!
ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि भुवनेश्वर स्थित कंपनी ने s-bi.co.in नाम के फर्जी डोमेन का इस्तेमाल किया, जो sbi.co.in से मिलता-जुलता था, ताकि ऐसा लगे कि यह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की आधिकारिक ईमेल आईडी है। इसी डोमेन से फर्जी दस्तावेज SECI को भेजे गए। एजेंसी के मुताबिक, कंपनी ने फर्जी कमीशन बिल बनाकर कई अघोषित बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन किए। जांच के दौरान पाया गया कि यह कंपनी वास्तव में सिर्फ कागजों पर है। इसका पंजीकृत कार्यालय एक आवासीय संपत्ति है जो बिस्वाल के रिश्तेदार की है, और वहां से कोई कंपनी रिकॉर्ड नहीं मिला।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleIND vs WI Live Score: दूसरे सत्र का खेल समाप्त, वेस्टइंडीज का चायकाल तक पहली पारी में स्कोर 26/1
Next Article Pawan Singh News: पवन सिंह ने अमित शाह के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। समर्थकों ने उनके फैसले की सराहना की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.