Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मेरी भूमिका रक्षात्मक गेंदबाजी करना और विकेट लेना है: सैंटनर

January 29, 2026

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»‘लापता लेडीज’ ने फिल्मफेयर में 13 पुरस्कार अपने नाम किए
Entertainment

‘लापता लेडीज’ ने फिल्मफेयर में 13 पुरस्कार अपने नाम किए

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘लापता लेडीज’ ने फिल्मफेयर में 13 पुरस्कार अपने नाम किए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक समेत 13 पुरस्कार अपने नाम किए. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित इस समारोह की मेजबानी अभिनेता शाहरुख खान, फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल ने की. फिल्मफेयर पुरस्कार हर वर्ष हिंदी सिनेमा में कलात्मक और तकनीकी उत्कृष्टता के सम्मान में दिए जाते हैं.

‘लापता लेडीज’ को इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि किरण राव ने इसी फिल्म के लिये सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार हासिल किया. 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने दो दुल्हन की भूमिका निभाई थी.
नितांशी गोयल को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री और प्रतिभा रांटा को ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स अवॉर्ड’ दिया गया. रवि किशन और छाया कदम ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता/अभिनेत्री का पुरस्कार जीता.

अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने क्रमश: अपनी फिल्मों ‘आई वांट टू टॉक’ और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया. अलिया भट्ट को वासन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जिगरा’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. इस फिल्म में वेदांग रैना भी प्रमुख भूमिका में थे. राजकुमार राव को फिल्म ‘श्रीकांत’ में दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बिल्ला की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया.

अभिनेता लक्ष्य को एक्शन थ्रिलर ‘किल’ में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार मिला. इस फिल्म ने अन्य चार तकनीकी पुरस्कार भी जीते जिनमें रफे मेहमूद को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, मयूर शर्मा को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन, सीयंग ओह और परवेज शेख को सर्वश्रेष्ठ एक्शन, शिवकुमार वी. पनिकेर को सर्वश्रेष्ठ संपादन और सुभाष साहो को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन का सम्मान दिया गया.

शूजित सरकार को फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला. वहीं, कुणाल खेमू को अपनी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और आदित्य सुहास जांभले को ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला. अभिनेत्री जीनत अमान और दिवंगत निर्देशक श्याम बेनेगल को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ प्रदान किया गया.

संगीत के क्षेत्र में उभरती प्रतिभा के रूप में अचिंत ठक्कर को उनकी फिल्मों ‘जिगरा’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के लिए आर.डी. बर्मन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. ‘लापता लेडीज’ को लेखन और संगीत की श्रेणियों में भी पुरस्कार मिलें. स्नेहा देसाई को सर्वश्रेष्ठ पटकथा (स्क्रीनप्ले) और संवाद लेखन का पुरस्कार मिला, जबकि राम संपत को सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम और बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर तथा प्रशांत पांडे को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला.

गायक अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) का पुरस्कार मिला, जबकि दर्शन जलान को ‘लापता लेडीज’ में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा (कॉस्ट्यूम) के लिए सम्मानित किया गया. ‘आर्टिकल 370’ के लिए आदित्य धर और मोनल ठक्कर को सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार मिला, जबकि ‘स्त्री 2’ के गीत के लिए मधुबंती बागची को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) का सम्मान मिला. ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए रितेश शाह और तुषार शीतल जैन को ‘सर्वश्रेष्ठ अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले’ का पुरस्कार दिया गया. निर्देशक आदित्य सरपोतदार की फिल्म ‘मुंजा’ को सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स का पुरस्कार मिला. ‘बैड न्यूज.’ फिल्म के गीत ‘तौबा तौबा’ के लिए बॉस्को सीजर को सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन (बेस्ट कोरियोग्राफी) का पुरस्कार मिला.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबाल्को ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से पहली धातु का किया उत्पादन
Next Article बिहार विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाई गई सोनपुर विधानसभा की प्रभारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026
Entertainment

‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द, फिल्म के रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

January 27, 2026
Entertainment

रेड लॉरी फिल्म उत्सव के तीसरे संस्करण का आयोजन मार्च में मुंबई में होगा

January 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

मेरी भूमिका रक्षात्मक गेंदबाजी करना और विकेट लेना है: सैंटनर

January 29, 2026

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.