Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»महबूबा ने तालिबान-शासित अफगानिस्तान के मंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा पर निशाना साधा
International

महबूबा ने तालिबान-शासित अफगानिस्तान के मंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
महबूबा ने तालिबान-शासित अफगानिस्तान के मंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा पर निशाना साधा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

श्रीनगर. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत सरकार पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भारत के मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर तालिबान-शासित अफगानिस्तान को ”अपनाया” जा रहा है, यह पार्टी के “आंतरिक पाखंड” को दर्शाता है.

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत ने अफगानिस्तान के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने का फैसला किया है और वहां के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भारत दौरे पर हैं. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाते हुए कहा, ”…’लव जिहाद’, ‘जमीन जिहाद’, ‘वोट जिहाद’ और ‘गाय जिहाद’ के नाम पर, भाजपा ने बार-बार अपनी ही मुस्लिम आबादी को निशाना बनाया है और उन्हें बदनाम करने वाले बयान फैलाए हैं. वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेतृत्व में लोकतंत्र की जननी भारत ने जिहाद के अग्रदूत तालिबान को अपनाने का फैसला किया है.” उन्होंने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान के पुर्निनर्माण के लिए हर तरह की सहायता देने का फैसला किया है, जिसमें अफगान छात्रों को शैक्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करना भी शामिल है.

पीडीपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ”अफगानिस्तान के साथ अच्छे संबंधों को ब­ढ़ावा देना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह एक विरोधाभास को भी जन्म देता है, क्योंकि देश की आजादी, पहचान और प्रगति में योगदान देने वाली भारत की अपनी मुस्लिम आबादी को व्यवस्थित रूप से हाशिये पर डाला जा रहा है.” उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा मुस्लिम छात्रों के लिए छात्रवृत्ति वापस लेना और मदरसे बंद करना ”इस आंतरिक पाखंड की याद दिलाता है.” पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंध बनाए रखना जरूरी है, लेकिन एक स्थिर और सामंजस्यपूर्ण राष्ट्र की नींव अपनी सीमाओं के भीतर, खासकर अपने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ विश्वास, सम्मान और समानता को ब­ढ़ावा देने में निहित है.

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ”उम्मीद है कि बुलडोजर बाबा सुन रहे होंगे.” बाद में यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि नयी दिल्ली पहले तालिबान को आतंकवादी कहती थी, लेकिन अब वह उनके साथ बातचीत कर रही है.

उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली से कहना चाहती हूं कि आप तालिबान को आतंकवादी कहते थे, लेकिन अब उनसे बात कर रहे हैं. तो फिर अपने ही लोगों से ये दुश्मनी क्यों? आपने अपने ही लोगों को क्यों कुचला? आपने कश्मीरियों को क्यों कुचला और उन्हें बात करने क्यों नहीं दे रहे? आप तालिबान से बात करिये.” पीडीपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश में मुसलमानों की दा­ढ़ी काट दी गई और उनकी टोपियां उतार फेंकी गईं, “लेकिन आज वे (तालिबान) लंबी पगड़ी पहनकर यहां आए हैं और आप उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं.” उन्होंने कहा, “तालिबान से बातचीत और उनके साथ अच्छे रिश्ते रखने से देश को फायदा हो तो अच्छा है. लेकिन पहले भारत के उन मुसलमानों का दिल जीतिये जिनकी मस्जिदें, स्कूल और घर आप तोड़ रहे हो.” उन्होंने सरकार पर कश्मीर के लोगों का जीवन कठिन बनाने का आरोप लगाया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स पर मैच फी का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा
Next Article अलग रह रही अपनी पत्नी के अश्लील तस्वीर एवं वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पति गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.