Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»गनियारी डबल मर्डर केस : फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी दादी-पोती की हत्या
Chhattisgarh

गनियारी डबल मर्डर केस : फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी दादी-पोती की हत्या

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गनियारी डबल मर्डर केस : फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी दादी-पोती की हत्या
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी में हुए दादी-पोती हत्याकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के तीसरे आरोपी मार्शल राजपूत (29 वर्ष), निवासी कृपाल नगर, कोहका, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में पहले ही दो आरोपी चुमेन्द्र निषाद और पंकज निषाद गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी चुमेंद्र ने सगाई के बाद अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से योजना बनाकर दोस्तों के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

जानिए पूरा मामला
06 मार्च 2024 को ग्राम गनियारी में एक वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी थी। दोनों के शरीर पर धारदार और भोथरे हथियारों से कई वार किए गए थे, जिससे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीम, डॉग स्क्वाड और वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मौके पर पहुंची। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जिसमें राजपत्रित अधिकारी और एसीसीयू के अधिकारी शामिल थे।

टीम ने घटना स्थल पर कैंप कर 62 संदिग्धों से पूछताछ की। संदिग्धों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अहमदाबाद और रायपुर में संदिग्धों का ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराया गया। प्राप्त रिपोर्ट से जो साक्ष्य मिले, उनके आधार पर प्रमुख संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें चुमेन्द्र निषाद ने अवैध संबंध की स्वीकारोक्ति की। उसने बताया कि सगाई के बाद अवैध संबंध का खुलासा होने के डर से अपने शराब तस्करी के एक सहयोगी पंकज निषाद एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

मृतिका (बालिका) को यह पता चल गया था कि आरोपी चुमेंद्र की सगाई 19 फरवरी 2024 को हो चुकी है और अपने सहेलियों के माध्यम से मृतिका ने चुमेंद्र और उसके परिवार को बरबाद करने की बात बोली थी। उक्त बातों के पता चलने पर आरोपी ने अपने शराब तस्कर साथियों के साथ मिलकर मृतिका (बालिका) को मार डालने की योजना बनाई। घटना के दिन आरोपी चुमेंद्र लोगों को गुमराह करने के लिए अपने दोस्तों के साथ चौथिया खाने उतई के पास घुघसीडीह गया था, वहां से रात्रि करीब एक से 1:30 बजे के मध्य वापस गांव आया। अपने भाई को फोन करके दरवाजा खुलवाया और अपने भाई के सोने के बाद बाहर निकलकर योजना के तहत पंकज व एक अन्य साथी को व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया। उसके साथी पंकज निषाद व अन्य स्कॉर्पियो गाड़ी क्रमांक सीजी 06 ई 6666 में आकर मृतिका के घर के बाहर सड़क में खड़े हुए।

आरोपी चुमेंद्र मृतिका (बालिका) को आवाज देकर दरवाजा खुलवाकर अंदर गया और योजनाबद्ध तरीके से झूठ बोलकर “चलो शादी करेंगे” कहकर भाग चलने को कहा, किंतु मृतिका ने “तुम्हारी सगाई हो गई है, मैं नहीं जाऊंगी” कहकर मना कर दी। आरोपी को यह भी शंका थी कि मृतिका (बालिका) तीन महीने से गर्भवती है। मना करने पर आरोपी चुमेंद्र ने गुस्से में आकर वहीं पड़े टंगिया से सिर में कई बार प्राणघातक हमला किया, चिल्लाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसकी दादी के उठने पर उसे भी चाकू से गर्दन में मारा। वह बचने के लिए बाहर भागी तो उसे पकड़कर उसके गर्दन में कई बार चाकू से हमला किया, जिससे वह गिर गई और उसे घसीट कर अंदर लाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घटना में प्रयुक्त चाकू व हाथ तालाब में धोकर अपने दोनों साथियों को बताया कि काम हो गया है। फिर वे अपने-अपने घर चले गए।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleRungta College में वर्चुअल लैब पर प्रशिक्षण कार्यशाला, प्राचार्य ने कहा – नवाचार और प्रायोगिक शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा कार्यक्रम
Next Article भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर फैसला सुरक्षित, 2023 के चुनाव से जुड़ा है मामला, विजय बघेल ने की है विधायकी खत्म करने की मांग
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Chhattisgarh

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.