Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»दिल्ली से अवैध रूप से रह रहे छह अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
International

दिल्ली से अवैध रूप से रह रहे छह अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 29, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दिल्ली से अवैध रूप से रह रहे छह अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/बेंगलुरु. दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी और दक्षिण पूर्वी हिस्से में एमडीएमए नामक मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं बिक्री करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति सहित छह अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नाइजीरियाई नागरिक अबोग्ये किंग्सले अफौम (30) से करीब 10 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है. अफौम 2024 में चिकित्सा वीजा पर भारत आया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया कि पांच अन्य अफ्रीकी नागरिकों को भी दिल्ली की अमर कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इन आरोपियों की पहचान जुलेट अबी नगान्या (33), मैग्डलीन नेगेटी नगेके (33), रीटा एनील्ने अका (26), एजोका पी ओन्येडिका (33) और टोन कम्फर्ट मायरा (21) के रूप में हुई है और ये सभी पश्चिम अफ्रीकी देश कैमरून के निवासी हैं.

तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर अमर कॉलोनी स्थित एक घर पर छापा मारा. उन्होंने बताया कि इस दौरान अफौम को पकड़ लिया गया, जबकि एक अन्य संदिग्ध खिड़की से कूदकर भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि अफौम के कब्जे से 74.90 ग्राम एमडीएमए, 46,200 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए. अधिकारी ने बताया कि अमर कॉलोनी पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने बताया कि फरार आरोपी के बारे में माना जा रहा है कि वह मादक पदार्थ गिरोह का मुख्य सरगना है.

तिवारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, अफौम ने खुलासा किया कि अमर कॉलोनी इलाके में पांच अन्य अफ्रीकी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं. उन्होंने बताया कि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की और पांचों आरोपियों को हिरासत मे ले लिया. अधिकारी ने बताया, ”उनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी और वे बिना वैध दस्तावेज.ों के भारत में रह रहे थे. उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया है और निर्वासन की कार्यवाही की जा रही है.”

बेंगलुरु के मंदिर में मूर्ति को अपवित्र करने के आरोप में बांग्लादेशी व्यक्ति गिरफ्तार

यहां एक मंदिर के गर्भगृह के बाहर रखी मूर्ति को कथित तौर पर अपवित्र करने के आरोप में 45 वर्षीय एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. मंदिर के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत आरोपी कबीर मंडल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. उन्होंने बताया कि मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह मराठाहल्ली के पास देवरबिसनहल्ली स्थित वेणुगोपाल मंदिर में हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि शराब के नशे में धुत व्यक्ति मंदिर परिसर में घुस गया और गर्भगृह के बाहर रखी दो मूर्तियों में से एक को अपवित्र कर दिया. अधिकारी ने बताया कि उसके कृत्य से स्तब्ध होकर मंदिर के कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने उसे कथित तौर पर पकड़कर मंदिर परिसर के बाहर एक खंभे से बांध दिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई की.

उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों का जानकार आरोपी पिछले चार-पांच सालों से इलाके में मोची का काम कर रहा है. पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारी ने कहा, “हमने मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. मंडल की शिकायत पर उस पर हमला करने वालों के खिलाफ एक और मामला भी दर्ज किया गया है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article”मैं भारत के साथ व्यापार समझौता कर रहा हूं ” : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
Next Article बिजली की दरों में बढ़ोतरी और हाफ योजना बंद करने का विरोध, युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.