Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»ब्रह्मकुमारी संस्थान में नई ऊंचाई — प्रधानमंत्री मोदी ने शांति शिखर भवन समर्पित किया राष्ट्र को
Chhattisgarh

ब्रह्मकुमारी संस्थान में नई ऊंचाई — प्रधानमंत्री मोदी ने शांति शिखर भवन समर्पित किया राष्ट्र को

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 1, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ब्रह्मकुमारी संस्थान में नई ऊंचाई — प्रधानमंत्री मोदी ने शांति शिखर भवन समर्पित किया राष्ट्र को
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jeevan Ayurveda

रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर पहुंचे हैं. अपने एक दिवसीय रायपुर दौरे के बीच उन्होंने नवा रायपुर के सेक्टर-20 में ‘ब्रह्माकुमारी संस्थान’ के नवनिर्मित शांति शिखर रिट्रीट सेंटर ‘एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का लोकार्पण किया.

Ad

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेन डेका मौजूद रहे. वहीं संस्थान की ओर से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती, अतिरिक्त महासचिव डॉ. राजयोगी बीके मृत्युंजय, रायपुर की संचालिका बीके सविता मौजूद रहे.

बता दें, प्रधानमंत्री आज एक दिवसीय रायपुर दौरे पर हैं. इस दौरान वे आज राज्य स्थापना दिवस (Rajyotsav 2025) पर आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. पीएम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हुए 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

सात साल में बनकर तैयार हुआ शांति शिखर
संस्था की तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी बीके कमला के मार्गदर्शन में 15 जनवरी 2018 को शांति शिखर की नींव रखी गई थी. वर्ष 2022 में उनके देवलोकगमन से पहले लगभग 80 प्रतिशत काम हो गया था. जमीन ठोस नहीं होने की वजह से काफी गहराई तक मिट्टी निकाल कर स्लैब ढाला गया. इसी पर भवन के सारे कॉलम खड़े किए गए. जोधपुर के कारीगरों ने सात साल में राजस्थानी शैली के इस भवन को तैयार किया है. इसके लिए 150 से अधिक ट्रकों में जोधपुर से पिंक स्टोन मंगाए गए. इंदौर जोन के पूर्व निदेशक राजयोगी ओम प्रकाश भाई का संकल्प था कि रायपुर में ब्रह्माकुमारीज़ का सबसे अनोखा रिट्रीट सेंटर बनाया जाए, जिसे शांति शिखर के रूप में आकार दिया गया.

रायपुर क्षेत्र में 50 सेवाकेंद्र और 500 उपसेवाकेंद्र संचालित-
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के रायपुर यूनिट के तहत 50 सेवाकेंद्र और 500 उप सेवाकेंद्र संचालित हैं. शांति शिखर के निर्माण के लिए सभी केंद्रों में दान-कोष (भंडारी) लगाई गई थी. इसमें संस्थान से जुड़े सभी सदस्य वर्ष 2018 से हर दिन कम से कम एक रुपया का सहयोग करते रहे हैं. इस भवन के निर्माण में हर एक कार्य को बड़ी ही बारीकी और महीनता के साथ पूरा किया गया है. यहां अंदर प्रवेश करते ही दिव्य एवं शांति अनुभूति और पवित्रता के प्रकम्पन्नों को साफ महसूस किया जा सकता है.

ब्रह्माकुमारीज द्वारा गुलाबी पत्थर से बनाई गई पहली इमारत-
ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा विश्वभर में पिंक स्टोन से बनाई गई यह पहली इमारत है. छत्तीसगढ़ में प्रेस टेंसाइल बीम तकनीक से बनी यह पहली इमारत है. आमतौर पर इस तकनीक से बड़े-बड़े ब्रिज बनाए जाते हैं. 105 फीट ऊंची, 150 फीट चौड़ी और 225 फीट लंबी इस इमारत में अभी दो मंजिले और बनाई जा सकती हैं.

ब्रह्माकुमारीज़ के रायपुर क्षेत्र की संचालिका राजयोगिनी बीके सविता ने बताया कि लगभग दो एकड़ जमीन पर बना भवन देखने में राजस्थानी शैली के महल का अहसास देता है. यह पांच मंजिला भवन हाईटेक सुविधाओं से लैस है. ब्रह्माकुमारीज़ के देश-विदेश में स्थित रिट्रीट सेंटर में यह अपनेआप में सबसे अनोखा और आकर्षक है.  शांति शिखर में विशेष रूप से समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए प्रोग्राम चलाए जाएंगे.

ये कार्यक्रम चलाए जाएंगे-

– राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान की नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी

– स्ट्रैस मैनेजमेंट के लिए प्रबंधन कौशल शिविर

– बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए सशक्तिकरण कार्यक्रम

– सभी समाजों और ग्रामीणों के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रम

– मूल्यनिष्ठ शिक्षा परियोजना के तहत आवासीय ट्रेनिंग प्रोग्राम

– पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, मृदा संरक्षण, जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती, जैविक-यौगिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम

– हृदय रोग, डायबिटीज और नशामुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम

– 2018 से 11 हजार सदस्यों ने रोज दिया न्यूनतम ₹एक रुपये इसी से तैयार हुआ राजस्थानी शैली में शांति शिखर

– 105 फीट ऊंची, 150 फीट चौड़ी और 225 फीट लंबी है यह इमारत

– राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी रहेंगे मौजूद

भवन में होंगी ये सुविधाएं-

– 2000 लोगों की क्षमता का एलईडी स्क्रीनयुक्त एसी ऑडिटोरियम.

– 400 लोगों की क्षमता के दो सेमिनार हॉल.

– 100 लोगों को एक साथ राजयोग ध्यान करने के लिए विशाल मेडिटेशन हॉल.

– 25 लोग लाइब्रेरी में एक साथ बैठकर संस्था की आध्यात्म व नैतिक शिक्षा देने वाली किताबें पढ़ सकेंगे.

– 100 अतिथियों को ठहरने के लिए सर्व सुविधायुक्त कमरे.

– 300 से अधिक लोग एक साथ भोजन डायनिंग हॉल में कर सकेंगे भोजन

– 200 से अधिक लोग वीडियो थिएटर में संस्था द्वारा तैयार की गई आध्यात्मिक फिल्में देख सकेंगे.

सर्व के सहयोग से

राजयोगी ओम प्रकाश भाईजी और राजयोगिनी कमला के शुभ संकल्पों से आज शांति शिखर बनकर तैयार है. इसे बनाने के लिए संस्थान जुड़े लगभग 11 हजार सदस्यों ने रोजाना कम से कम एक रुपये का दान किया. बड़ी संख्या में लोगों ने भी निर्माण सामग्री दान की. सर्व के सहयोग से आज शांति शिखर बनकर तैयार है. यह रिट्रीट सेंटर हजारों लोगों के जीवन में शांति का केंद्र बने यही शुभ आस है.

 

Jeevan Ayurveda Clinic



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री ने नवा रायपुर में नवनिर्मित ‘एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ को समाज के नाम सर्मिपत किया
Next Article शौर्य की मिसाल: शहीद आकाश गिरेपुंजे सहित 14 पुलिस कर्मियों को राज्य सम्मान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.