Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी? सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल – |

May 12, 2026

विदेश यात्रा टालें, तेल बचाएं: पीएम मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील – |

May 12, 2026

भारत नंबर वन, पाकिस्तान फिसला नीचे; आईसीसी रैंकिंग ने छेड़ी नई बहस

May 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»बाजार में दो दिन की गिरावट थमी; सेंसेक्स 40 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 25,700 अंक के पार
Business

बाजार में दो दिन की गिरावट थमी; सेंसेक्स 40 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 25,700 अंक के पार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 3, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बाजार में दो दिन की गिरावट थमी; सेंसेक्स 40 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 25,700 अंक के पार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में करीब 40 अंक की तेजी आई जबकि एनएसई निफ्टी 25,700 अंक के ऊपर बंद हुआ. चुनिंदा वाहन और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 39.78 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की ब­ढ़त के साथ 83,978.49 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 84,127 अंक तक गया तथा नीचे में 83,609.54 अंक तक आया. सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 14 लाभ में रहे, जबकि 16 में गिरावट दर्ज की गयी.

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 41.25 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की मामूली ब­ढ़त के साथ 25,763.35 अंक पर बंद हुआ.
विश्लेषकों के अनुसार, नए घरेलू संकेतों के अभाव और विदेशी पूंजी निकासी के कारण उच्चस्तर पर मुनाफावसूली से बाजार सीमित दायरे में रहा. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे अधिक लाभ में रही. अक्टूबर के बिक्री आंकड़ों के बाद कंपनी का शेयर 1.7 प्रतिशत च­ढ़ा. ??टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) में 1.69 प्रतिशत की तेजी आई. इटर्नल, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक भी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं.

दूसरी तरफ, मारुति सुजुकी में सबसे अधिक 3.37 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाइटन के शेयर भी नीचे आए. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”घरेलू बाजार मामूली ब­ढ़त के साथ बंद हुआ. नए घरेलू संकेतों के अभाव में उच्चस्तर पर मुनाफावसूली देखी गई. तिमाही नतीजों के बाद से बाजार का प्रदर्शन बेहतर रहा है. निवेशक अल्पावधि से मध्यम अवधि के नजरिये को अपना रहे हैं.” उन्होंने कहा कि अच्छी आय और बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता के कारण सावजनिक क्षेत्र के बैंकों से जुड़ा सूचकांक निवेशकों के लिए पसंदीदा बना रहा.

नायर ने कहा कि इसके विपरीत, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर कम किए जाने की उम्मीदें कम होने के बीच आईटी शेयरों में गिरावट आई, जबकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्धविराम ने सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग को कम किया है.
छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.71 प्रतिशत और मझोली कंपनियों का मिडकैप 0.62 प्रतिशत च­ढ़े.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ”सोमवार को बाजार स्थिर रहे और निफ्टी-50 लगभग स्थिर रुख के साथ 25,763.35 अंक पर बंद हुआ. यह अक्टूबर की तेजी के बाद निरंतर मजबूती का संकेत है. सूचकांक धीमी शुरुआत के साथ खुला और मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच पूरे सत्र के दौरान सीमित दायरे में रहा.” वोडाफोन आइडिया का शेयर बीएसई में 9.60 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी र्सिकट सीमा को छूने के बाद 9.28 प्रतिशत की ब­ढ़त के साथ बंद हुआ. ऐसी रिपोर्ट है कि एक अमेरिकी निजी इक्विटी निवेशक कंपनी में छह अरब डॉलर तक के निवेश के लिए बातचीत कर रहा है.

समस्याओं में घिरी दूरसंचार कंपनी ने शेयर बाजार को दिए गए स्पष्टीकरण में कहा कि कंपनी पूंजी जुटाने के लिए विभिन्न अवसरों और विकल्पों की तलाश करती रहती है. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 6,769.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,068.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे.
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को ब­ढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत टूटकर 64.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शुक्रवार को सेंसेक्स 465.75 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 155.75 अंक की गिरावट आई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकहानी एक कोच की : चक दे इंडिया के कबीर खान की याद दिलाते हैं अमोल मजूमदार
Next Article नई शिक्षा नीति के पालन को लेकर डीएवी प्राचार्यों की बैठक में बने अहम प्रस्ताव
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

विदेश यात्रा टालें, तेल बचाएं: पीएम मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील – |

May 12, 2026
Business

सोना खरीदने की अपील पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी, बोले कारोबारी- लाखों रोजगार पर पड़ सकता है असर – |

May 11, 2026
Business

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी? सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल – |

May 12, 2026

विदेश यात्रा टालें, तेल बचाएं: पीएम मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील – |

May 12, 2026

भारत नंबर वन, पाकिस्तान फिसला नीचे; आईसीसी रैंकिंग ने छेड़ी नई बहस

May 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.