Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»बिलासपुर में यात्री ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने से 5 व्यक्तियों की मौत, कुछ अन्य यात्री घायल
Chhattisgarh

बिलासपुर में यात्री ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने से 5 व्यक्तियों की मौत, कुछ अन्य यात्री घायल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बिलासपुर में यात्री ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने से 5 व्यक्तियों की मौत, कुछ अन्य यात्री घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बिलासपुर/रायपुर.  छत्तीसग­ढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब एक लोकल यात्री ट्रेन के मंगलवार को एक मालगाड़ी से टकरा जाने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि एक लोकल यात्री ट्रेन आज कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी.
अग्रवाल ने बताया कि जब ट्रेन आज शाम लगभग चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के मध्य में थी तभी लोकल यात्री ट्रेन ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी.

उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मृत्यु हुई है तथा 14 अन्य यात्री घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को बिलासपुर शहर के अपोलो, छत्तीसग­ढ़ आयुर्वज्ञिान संस्थान और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि आपोलो अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. अग्रवाल ने बताया कि घटना के दौरान लोकल ट्रेन की पहली बोगी, मालगाड़ी की अंतिम बोगी के ऊपर च­ढ़ गई और छतिग्रस्त हो गई. उन्होंने बताया कि लोकल ट्रेन की बोगी में चार अन्य यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली है, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. मौके की तस्वीरों में यात्री ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के वैगन के ऊपर च­ढ़ा दिख रहा है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल यात्री को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है. वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है. उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता और समन्वय प्रदान कर रहा है. उन्होंने बताया कि इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर करायी जाएगी, जिससे घटना के कारणों की समुचित जांच करके आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें.

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. उन्होंने बताया कि यात्री और उनके परिजन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता और समन्वय सुनिश्चित कर रहा है.

छत्तीसग­ढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है. साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है. बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं. राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है. रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं. घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है. राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअफगानिस्तान में भूकंप से ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान, पीड़ितों ने खुले में बिताई रात
Next Article नारायणपुर : आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.